GMCH STORIES

सुरों की मंडली की संगीतमय शाम में गूंजे 90’s के सदाबहार नगमे

( Read 422 Times)

14 Jul 26
Share |
Print This Page
सुरों की मंडली की संगीतमय शाम में गूंजे 90’s के सदाबहार नगमे

उदयपुर। संगीत प्रेमियों को समर्पित संस्था सुरों की मंडली द्वारा आयोजित “90’s सदाबहार नगमे” संगीतमय संध्या का आयोजन बेहद भव्य, सफल और यादगार रहा। कार्यक्रम में करीब 35 गायकों ने 90 के दशक के लोकप्रिय और सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में लगभग 60 संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कलाकारों का भरपूर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन दानाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर तथा विशिष्ट अतिथि मुकेश शर्मा, पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी, रहे। दोनों अतिथियों ने भी अपने पसंदीदा नगमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और संगीत के प्रति अपने लगाव को व्यक्त किया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने कहा कि संगीत प्रेमियों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए भविष्य में भी ऐसे भव्य और यादगार कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य उदयपुर में संगीत संस्कृति को बढ़ावा देना और कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। वहीं संस्था के सचिव अरुण चौबीसा ने कहा कि सुरों की मंडली नए एवं अनुभवी कलाकारों को एक समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगे भी सांगीतिक आयोजनों की श्रृंखला जारी रहेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्या सारस्वत, नूतन वेदि, मधु केवलिया एवं नीलम पटवा की विशेष भूमिका रही। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। वहीं कैलाश केवलिया एवं योगेश उपाध्याय ने पर्दे के पीछे रहकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे आयोजन का सफल संचालन संभव हो सका। मंच संचालन मधु केवलिया एवं दिव्या सारस्वत ने प्रभावी ढंग से किया।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में विजय राजपूत, महावीर, कमल जुनेजा, माला छटवानी, गौरव सोनी, कामिनी कटारिया, नूतन वेदि, नीलम पटवा, निखिल माहेश्वरी, दिव्या सारस्वत, मधु केवलिया, नैना उपाध्याय, बृजलाल सोनी, पंकज आर्य, आराध्या, किशोर कुमार यादव, संगीता गोस्वामी, राजकुमार दीक्षित, तारा दवे, अरुण चौबीसा, नूतन सेन, लालूराम गमेती, क्षितिज सिंह राठौड़, ज्योति मोडियानी, अम्बालाल, रामेश्वर पानेरी, पुष्कर नायक, एस. डी. कौशल, नारायण लोहार, भावना जैन, कैलाश केवलिया, योगेश उपाध्याय, मधु शर्मा, शरद मंत्री एवं राजेन्द्र जैन सहित अनेक कलाकार शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों, अतिथियों एवं संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रोताओं की तालियों की गूंज और उत्साह ने इस संगीतमय संध्या को यादगार बना दिया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like