GMCH STORIES

ग्रामीण क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास सराहनीय-धमेन्द्र सिहं, जिला पुलिस अधीक्षक

( Read 957 Times)

17 Jun 26
Share |
Print This Page
ग्रामीण क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास सराहनीय-धमेन्द्र सिहं, जिला पुलिस अधीक्षक

चित्तौडगढ़ हिन्दुस्तान जिं़क देश को अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समर कैंप का आयोजन बच्चों के ग्रीष्मकालिन अवकाश के समय के सदउपयोग का बेहतरीन उदारहण है जिससे आगे की नींव ओर मजबूत होगी। यह बात जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा एक माह तक संचालित शिक्षा संबल समर कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान जिं़क ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहा हैं हम देश को आगे बढ़ाने में किस प्रकार योगदान दे सकते है यह सोच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाना है तो हमारी आने वाली पीढ़ी में निवेश करना आवश्यक है। जो भी हम आस पास देखते है उसके प्रति हमारी जिज्ञासा और सवाल पूछना जरूरी ताकि हम सफलता की ओर आगे बढ़ सके। हमें किसी भी क्षेत्र में कुशल होना जरूरी है। शिक्षा संबल कार्यक्रम व्यक्तित्व और शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, उन्होंने बच्चों से आव्हान किया कि कम संसाधन में भी हमेशा संघर्ष करते रह कर चुनौतियों को स्वीकार करना हर छात्र के लिए आवश्यक है।


हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर के ग्रामीण विकास के अन्तर्गत संचालित शिक्षा सम्बल ग्रीष्मकालीन शिविर जिं़क नगर स्थित हिन्द जिं़क विद्यालय में आयोजित हुआ। जिसमें आस पास के क्षेत्र के 250 से अधिक ग्रामीण प्रतिभाएं आत्मविश्वास से परिपूर्ण नज़र आई। माध्यमिक कक्षा में इस वर्ष प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं के परिणाम में गुणवत्तापुर्ण सुधार एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के यह ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर का समापन समारोह जिं़क नगर एक्जीक्यूटिव क्लब मंे आयोजित हुआ। इस अवसर पर चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन, सीडीईओ प्रमोद दशोरा, अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग सुमेर सिंह, चैगावडी प्रशासक बहादुर सिंह राणावत, सतपुडा से राजेन्द्र सिंह, प्रशासक नगरी देव किशन रेगर, डगला का खेडा माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लीला चावला, सीएसआर हेड सुदंरराज, सीएसओ जी मल्लेशम, सुरक्षा अधिकारी अमरीश कुमार, हेड सिविल कामाख्या सिंह,हेड एनवायरमेंट मनीषा भाटी, डिप्टी सीएसआर हेड योगेश वर्मा एवं विद्या भवन सोसायटी से सुभाष शर्मा उपस्थित थे।

इस अवसर पर आलोक रंजन ने जिले में संचालित शिक्षा संबल कार्यक्रम की जानकारी दी, साथ ही हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा उंची उड़ान एवं अन्य सीएसआर योजनाओं के बारे में बता कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अलग अलग क्षेत्र में भाषा, कम्यूनिकेशन और आत्मविश्वास के लिए अनुशासन बनाए रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समर कैंप में जो सीख मिली है उसे आत्मसात करने, स्वयं और परिवार के लिए सदैव प्रयासरत रहने और दूसरों के लिए उदाहरण बनने का आव्हान किया।

समापन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ, विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये। विद्यार्थियों को उनकी उपस्थिति एवं उल्लेखनीय प्रतिभाओं के लिए अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ ही शारीरिक, खेलकूद, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियांे से जोडकर उनके सर्वागिंण विकास पर ध्याान दिया गया। जिले के 17 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 10 वीं कक्षा के लगभग 250 विद्यार्थियों को शिविर में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साथ साथ इस वर्ष आवासीय कैम्प में डिजिटल कक्षाएं, ओडियो-विजुअल सामग्री, हैंड्स-ऑन गतिविधियांें को भी शामिल किया गया।

हिन्दुस्तान जिंक एवं विद्या भवन सोसायटी द्वारा एक माह तक हिन्द जिं़क विद्यालय में आयोजित इस समर कैम्प में विद्यार्थियों को विशेषज्ञ अध्यापको द्वारा गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों की कोचिंग दी गयी साथ ही समेकित पर जोर देते हुए योगा, खेलकूद, आर्ट एण्ड क्राफ्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। विज्ञान विषय हेतु प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय से भी छात्रों को जोडा गया। साथ ही उदयपुर में आयोजित आवासीय शिविर में चित्तौडगढ़ जिले के 17 विद्यालयों 40 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविरों में हिन्दुस्तान जिं़क के कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों को स्वैच्छिक कक्षाएं लेकर उन्हें विषयों के साथ साथ खेल एवं सास्ंकृतिक गतिविधियों की जानकारी दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like