उदयपुर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी एंड एप्लाइड साइंसेज़ (CCAS) के परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर हथकरघा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य भारतीय हथकरघा की समृद्ध विरासत का संरक्षण, हथकरघा बुनकरों के सम्मान तथा स्वदेशी वस्त्रों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज ऑफ कम्युनिटी एंड एप्लाइड साइंसेज़ (CCAS) की अधिष्ठाता डॉ. सरला लखावत के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ। उन्होंने भारतीय हथकरघा की सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से स्थानीय हस्तनिर्मित वस्त्रों को अपनाने और बुनकरों का सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की आयोजन सचिव एवं विभागाध्यक्ष, परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग, डॉ. रूपल बlबेल ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के महत्व और "Handloom for Heritage, Handloom for Sustainable Development" विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ. रूपाली राजवंशी, डॉ. मीनाक्षी मिश्रा एवं सुश्री स्नेहा गlर्गी द्वारा किया गया। रैली में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर प्रशासनिक भवन परिसर में रैली निकाली तथा भारतीय हथकरघा उत्पादों के उपयोग और बुनकरों के समर्थन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सभी ने भारतीय हथकरघा को बढ़ावा देने और "वोकल फॉर लोकल" की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।