उदयपुर | याराना - दोस्ताना सेवा समिति, उदयपुर (मेवाड़ा चौधरी कलाल समाज) की ओर से रविवार को आयोजित प्रथम रक्तदान महोत्सव में महिलाओं, युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। समाज के चित्रकूट नगर स्थित भवन में आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर स्थल पर रवीन्द्रनाथ मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं लोकमित्र ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुरेश डांगी के निर्देशन में तैनात स्टाफकर्मियों ने रक्तदाताओं की प्राथमिक जांचें कर ब्लड ग्रुप जांचकर रक्तदान कराया।

याराना - दोस्ताना सेवा समिति के कोषाध्यक्ष श्री शैलेंद्र चौधरी व सदस्य श्री रमेश मालवनिया, श्री रामचंद्र चौधरी, श्री नंदलाल चौधरी एवं श्री नरेश चौधरी ने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि प्रथम रक्तदान महोत्सव में चौधरी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी जनहित के इस उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

वक्तव्य में बताया कि रक्त किसी भी कारखाने में तैयार नहीं किया जा सकता है। मानव ही रक्तदान कर मानव की जान बचा सकता है।

याराना - दोस्ताना सेवा समिति किसी को भी रक्त की जरूरत होने पर हर संभव मदद को तत्पर है। शिविर में खासकर महिलाओं श्रीमती ललिता चौधरी, सोनाली चौधरी एवं ममता चौधरी ने रक्तदान कर महिलाओं व युवतियों को प्रेरित किया।

शिविर में न केवल उदयपुर बल्कि जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, मावली, दरोली, कानोड़, गोगुंदा, ढीकली व आसपास के गांवों-कस्बों के युवाओं ने रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।

शिविर में समाज अध्यक्ष व याराना-दोस्ताना सेवा समिति के सदस्य श्री लोकेश चौधरी, श्री अशोक चौधरी देबारी, विकास चौधरी भिंडर , एड. बंशीलाल चौधरी, मनोज चौधरी नाई , मनोज जी गोगुंदा, श्री शांतिलाल चौधरी, श्री विनोद जी, एड. राजेश चौधरी ढिंकली, राजमल चौधरी आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

इस महोत्सव हिन्दू,मुस्लिम, सिख सभी धर्मावलम्बियों ने अपना रक्तदान कर मानवता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की।