उदयपुर। जिला रसद अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय के क्षेत्राधीन रिक्त रही उचित मूल्य दुकानों के लिए एक बार पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति 17 अगस्त से 7 सितम्बर के मध्य किसी भी कार्य दिवस पर जिला रसद अधिकारी कार्यालय में 100 रूपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा कराकर आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण रूप से भर कर 30 सितम्बर शाम 6 बजे से पूर्व जमा करा सकते हैं।जिला रसद अधिकारी प्रथम मणि खींची ने बताया कि नोन टीएसपी क्षेत्र में बड़गांव तहसील अंतर्गत बड़ी, वीटी बी, भीण्डर तहसील अंतर्गत कुंथवास, भीण्डर वार्ड 1 एवं 2, सालेड़ा व भावपुरा, उदयपुर अंतर्गत वार्ड संख्या पुराना 22 एवं नया 37, पुराना 24 नया 56, पुराना 35 नया 45, पुराना 40 नया 15 तथा पुराना 5 नया 6 के लिए आवेदन आमंत्रित हैं।
इसी प्रकार मावली तहसील अंतर्गत लोपड़ा, फलीचड़ा व भीमल तथा फतहनगर सनवाड़ में वार्ड 9 के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
टीएसपी क्षेत्र में भीण्डर अंतर्गत फुसरिया, बारापाल अंतर्गत सेठजी की कुण्डाल, कुराबड़ अंतर्गत कुराबड़ ए, साकरोदा, वल्लभ, पाडा खादरी एवं खारवा उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी द्वितीय क्षेत्र में कोटड़ा अंतर्गत डांग बी, गोगरूद्ध, दोतड़, गुरा ढेढमारिया, साण्डमारिया बी, मालवा का चैरा बी, डूंगरियां व जोगीवड़ बी, फलासिया अंतर्गत मादला व लथूनी, झाड़ोल अंतर्गत काड़ा, ऋषभदेव अंतर्गत कटेव, सायरा अंतर्गत नांदेशमा, गोगुन्दा अंतर्गत मजावड़ी द्वितीय दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।