उदयपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान की रंगत बिखरी हुई है। उदयपुर जिले में अभियान के तहत शहर-कस्बों से लेकर गांव-ढाणी तक अपार उत्साह देखा जा रहा है। चमचमाती सड़कों से लेकर खेत की मुंडेरों तक तिरंगा लहराने से समूचा माहौल देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ सा नजर आ रहा है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत उदयपुर जिले में जिला कलक्टर नमित मेहता के नेतृत्व एवं सीईओ जिला परिषद रिया डाबी के निर्देशन में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर विविध आयोजन हो रहे हैं। अभियान के तीसरे चरण के तहत बुधवार को गांव-कस्बों में जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्राएं निकाली गई। इसके अलावा पंचायती राज संस्थाओं, राजकीय व निजी कार्यालयों, जिले के प्रमुख स्थलों, स्मारकों को तिरंगे से सजाया गया है। बाजारों में भी लाईट डेकोरेशन, माला डेकोरेशन, दीया, रंगोली आदि से सजावट की गई है। बुधवार सुबह तिरंगा ध्वज को हाथ में लेकर स्थानीय जनसमुदाय द्वारा प्रत्येक गांव ढाणी, शहर-कस्बों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके अलावा कई स्थानों पर बाईक रैली, साईकिल रैली, ट्रैक्टर रैली, आदि भी निकाली गई।
अभियान के तहत विभिन्न कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर कैनवास स्थापित किए गए। इन पर अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, आमजन आदि ने देश के प्रति अपनी भावना को अभिव्यक्त किया।
मावली नगर में उपखंड स्तरीय भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत मावली उपखंड स्तरीय तिरंगा यात्रा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गा से होते हुए मावली गांव रावला चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश भक्ति से नारो के माध्यम से ग्रामीणों को राष्ट्रभक्ति व तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, तहसीलदार भंवर लाल मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, भाजपा संयोजक रोशन लाल सुथार सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीणों सहित सरकारी विद्यालयों एवं निजी विद्यालयों सेंट थॉमस जूनियर स्कूल,ए डिवाइन पब्लिक स्कूल, उदयपुर पब्लिक स्कूल, इमोशन स्कूल,आलोक दीप स्कूल, माय फर्स्ट एकेडमी, विद्या निकेतन स्कूल के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
Udaipur
हर घर तिरंगा - 2025 तिरंगा यात्राओं में दिखा उत्साह, कैनवास पर व्यक्त की देश प्रेम की भावनाएं
Related stories
Experts Take Cervical Cancer Awareness to Gen Z
Udaipur: Experts from Geetanjali Hospital reached out to Gen Z with a message on cervical cancer prevention a…
Paras Health Udaipur Launches Cardiac Surgery Services
Udaipur: Paras Health Udaipur has launched cardiac surgery services at its hospital, marking a significant st…
Clean Toilets, Safer City: Mewar Bachao Manch Launches Women-Centric Campaign in Udaipur
Udaipur: Udaipur may be celebrated across the world for its lakes, heritage and tourism, but behind the postc…
Udbhavan 3.0 Cohort 2.0 Concludes with Innovation Showcase
Bhilwara, Rajasthan: Sangam i-TBI, under the Sangam Rise Foundation at Sangam University, successfully conclu…