उदयपुर। श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन आगामी  15 व 16 अगस्त 2025 को सनातन मन्दिर प्रांगण में संपन्न होगा।

             पंचायत अध्यक्ष नानक राम कस्तूरी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम 15 अगस्त शुक्रवार धूप पर 3:00 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता से शक्ति नगर स्थित सनातन मंदिर में प्रारंभ होगा, इन सभी कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त रात 8:00 बजे तक ही किए जाएंगे जो की ऑनलाइन व  ऑफलाइन शक्ति नगर सनातन मंदिर में होंगे। 

    पंचायत महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि 16 अगस्त जन्माष्टमी पर्व पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फैंसी ड्रेस, डांस प्रतियोगिता, भजन संध्या, कृष्ण लीलाएं झाकी, झूला सज्जा,  प्रतियोगिता एवं महाआरती का वितरण प्रमुख आकर्षण होंगे। कार्यक्रम का  रात 8 बजे फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता से होगा, जिसमें बालक-बालिकाएं श्री कृष्ण, राधा एवं अन्य पात्रों के रूप में प्रस्तुति देंगे। इसके पश्चात रात्रि 10 बजे से 11:15 बजे तक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें समाज के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। रात्रि 11:15 बजे से 12 बजे तक  प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें उत्साह व रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

 

कार्यक्रम के अंत में रात 12 बजे महाआरती एवं जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। समिति ने समाज के सभी बंधुओं, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग से इस धार्मिक आयोजन में परिवार सहित पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया है, आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायत व समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

            समिति के हेमंत गखरेजा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समाज में धार्मिक एकता, भक्ति भावना और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का एक उत्कृष्ट अवसर है।