उदयपुर। देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को जोश व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिले भर में ध्वजारोहण एवं रंगारंग कार्यक्रम होंगे। संभाग मुख्यालय पर मुख्य समारोह गांधी ग्राउण्ड में होगा। इसमें जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरूवार दोपहर गांधी ग्राउण्ड पहुंच कर आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि गांधी ग्राउण्ड में मुख्य समारोह ठीक 9 बजे प्रारंभ होगा। केबिनेट मंत्री श्री खराड़ी ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट आदि की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। स्कूली बच्चों की ओर से व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। माननीय राज्यपाल के संदेश का वाचन होगा तथा उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कार्मिकों तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए चयनित लोगों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कलक्टर ने किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को गांधी ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए मंच, बैठक व्यवस्था, ध्वजारोहण स्थल, परेड लाइनअप और ग्राउंड की समग्र तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह ऐसा हो जिसमें हर नागरिक को गर्व और देशप्रेम की अनुभूति हो। निरीक्षण के दौरान एडीएम दीपेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, एडिशनल एसपी उमेश ओझा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और ऐतिहासिक बने।
Udaipur
जोश और उत्साह के साथ शुक्रवार को मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
गांधी ग्राउण्ड में केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी करेंगेजिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
Related stories
Udbhavan 3.0 Cohort 2.0 Concludes with Innovation Showcase
Bhilwara, Rajasthan: Sangam i-TBI, under the Sangam Rise Foundation at Sangam University, successfully conclu…
Powai Spa Sex-Racket Busted; Owner Arrested
Mumbai: Police have busted an alleged sex racket operating under the guise of a spa in Mumbai’s Powai area an…
रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता सेमिनार का आयोजन
उदयपुर, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, उदयपुर के तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता संगोष्ठ…
PMU :Anti-Ragging Awareness Seminar
Udaipur, Pacific Medical University, Udaipur, organised an Anti-Ragging Awareness Seminar at Tirupati College…