उदयपुर, जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक 21 अगस्त को  गुरूवार को 10.30 बजे जिला कलक्टर महोदय की अध्यक्षता में राजस्थान सम्पर्क आई.टी केन्द्र जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि बैठक में समिति के पूर्व में पंजीकृत प्रकरणों पर प्रगति की समीक्षा की जाकर निस्तारित किए जाएंगें। सभी संबंधित अधिकारी लम्बित प्रकरणों की प्रगति सूचना के साथ उपस्थित रहेंगे। साथ ही जिन विभागों के कोई प्रकरण विचाराधीन नही है, उनके कार्यालयाध्यक्ष भी बैठक में अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगे।