उदयपुर। मेनारिया समाज उदयपुर शहर अध्यक्ष पद पर मोहित मेनारिया निर्वाचित हुए हैं। मेनारिया नवयुवक मंडल (शहर) उदयपुर के बैनर तले राव जी का हाटा स्थित समाज भवन में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहित मेनारिया को रवि शंकर मेहता की तुलना में 107 मत अधिक प्राप्त हुए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर दर्पण पानेरी एवं संगठन मंत्री पद पर दिलीप पानेरी निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर डॉ पंकज पानेरी, सचिव पद पर संजय पानेरी एवं सांस्कृतिक मंत्री पद पर प्रवीण पानेरी का पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं और युवा मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित मेनारिया एवं सचिव संजय पानेरी ने कहा कि समाज की एकता, सामाजिक सुधार एवं प्रगति की दिशा में सार्थक कार्य किए जाएंगे।
Udaipur
मेनारिया समाज शहर चुनाव सम्पन्न
मोहित मेनारिया बने मेनारिया समाज शहर अध्यक्ष
Related stories
Powai Spa Sex-Racket Busted; Owner Arrested
Mumbai: Police have busted an alleged sex racket operating under the guise of a spa in Mumbai’s Powai area an…
रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता सेमिनार का आयोजन
उदयपुर, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, उदयपुर के तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता संगोष्ठ…
PMU :Anti-Ragging Awareness Seminar
Udaipur, Pacific Medical University, Udaipur, organised an Anti-Ragging Awareness Seminar at Tirupati College…
Udaipur Artist Creates Miniature Gold and Silver Models of Mecca and Medina
Udaipur: Internationally recognised goldsmith and 211-time world record holder Professor Dr. Iqbal Sakka has…