उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन द्वारा आयोजित फेडरेशन वीक एवं डायमंड जुबली समापन समारोह रविवार को शुभ केसर गार्डन में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक थे। विशिष्ट अतिथि सकल दिगंबर समाज अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मांडोत ने की।
इस अवसर पर आर.सी. मेहता, पारस ढेलावत, कमेटी चेयरमैन आलोक पगारिया, मोहन बोहरा, जितेंद्र हरकावत, हिमांशु मेहता, महेश पोरवाल, आशुतोष सिसोदिया, श्याम सिसोदिया, अर्जुन खोखावत, शुभम गांधी, शांतिलाल मेहता, डॉ. सुभाष कोठारी, राकेश नंदावत, सुनील गांग, देश बंधु जैन, प्रकाश कोठारी, मंजू गांग, वंदना दक, रचना गलुण्डिया, प्रशांत भंडारी, शैलेश जैन, धीरज छाजेड़, जीतेश कछारा, रवि बारोला, अभिषेक सचेती, डॉ. कमल नाहर सहित सभी ग्रुप्स एवं संगिनी फोरम्स के संस्थापक अध्यक्ष, अध्यक्ष, सचिव एवं दम्पति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
चेयरमैन अरुण मांडोत ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत संगिनी यूनिक की बहनों द्वारा मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात 31 बच्चों ने सामूहिक लाइव नवकार मंत्र की प्रस्तुति दी।
तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं फेडरेशन ध्वज फहराया गया। जेएसजी थीम सॉंग का लाइव सामूहिक गायन बृजेन्द्र सेठ, विशाल जैन, हेमेन्द्र सेठ, खुशबू कोठारी, ज्योति जैन एवं खुशबू जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि गौतम दक ने जेएसजी मेवाड़ रीजन के सेवा कार्यों – “सेवा परमो धर्म” एवं “इस बार भिक्षा नहीं शिक्षा दीजिए” की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने मेडिकल इक्विपमेंट बैंक की स्थापना एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए समाजहित में इसकी महत्ता बताई। इस अवसर पर इंपैक्ट कार्ड एवं मेवाड़ रीजन फाउंडेशन का पंजीयन प्रमाणपत्र (रजिस्ट्रार ऑफ़ कंपनीज़ द्वारा) का विमोचन भी किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में संगिनी विजय द्वारा जैन थीम सॉंग पर विशेष नृत्य एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा कथक एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान जेएसजी संस्कार को बेस्ट एनर्जेटिक ग्रुप, जेएसजी अर्हम को बेस्ट कोऑर्डिनेटेड ग्रुप, जेएसजी कुटुंब को बेस्ट थीम्ड ड्रेस्ड-अप ग्रुप, जेएसजी उदयपुर मेन एवं जेएसजी फॉर्च्यून को लार्जेस्ट सेवा कार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया।सभी ग्रुप्स की भव्य जेएसजी यूनिटी परेड ने समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष सिसोदिया ने किया एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन गरिमामयी अंदाज में आलोक पगारिया द्वारा किया गया। यह आयोजन अद्भुत, अविस्मरणीय, अकल्पनीय एवं अद्वितीय रहा जिसने जेएसजी की एकता और सेवा संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा दिया।