उदयपुर, भारत सरकार द्वारा वित्तीय समावेशन के लिए 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक पूरे देश में जन सुरक्षा अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत जन सुरक्षा योजनाओं यथा प्रधानमत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना में अधिक से अधिक पंजीयन किये जाने का लक्ष्य है।
जिला कलक्टर एवं दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेशन बैंक लिमिटेड के प्रशासक नमित मेहता ने जन सुरक्षा योजनाओं में बैंक कार्यक्षेत्र के अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोडने के निर्देश प्रदान किये हैं। इसी क्रम में 19 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की सभी शाखाओं तथा समिति मुख्यालयों पर इस अभियान का आयोजन किया जाएगा। बैंक प्र्रबंध निदेशक डॉ मेहजबीन बानो ने बताया कि भारत सरकार द्वारा तीन मुख्य सामाजिक जन सुरक्षा योजनाएं चल रही है। पहली योजना प्रधानमत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ;पीएमजेजेबीवायद्ध एक जीवन बीमा योजना है जो किसी भी कारण से होने वाली मृत्यु पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करती है। इस योजना का वार्षिक प्रीमियम 436 रु मात्र है तथा 18 से 50 आयु वर्ग के व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकते हैं। दूसरी प्रधानमत्री सुरक्षा बीमा योजना ;पीएमएसबीवायद्ध एक दुर्घटना बीमा योजना है जो दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांग होने पर 2 लाख रुपये कवर प्रदान करती है। इसका वार्शिक प्रीमियम 20 रूपए मात्र है, तथा 18 से 70 वर्ष के व्यक्ति योजना में शामिल हो सकते हैं। अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति शामिल हो सकते हैं तथा प्रति माह एक निश्चित राशि का अंशदान जमा करवाने पर 60 वर्ष की आयु पश्चात् अधिकतम 5000 तक की पेंशन का लाभ मिलता है।
ये योजनाएं समाज के सभी व्यक्तियों का वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए है, खासकर उन लोगों को जो महंगी बीमा योजनाओं का खर्च वहन नही ंकर सकते है। इन सभी योजनाओ में प्रीमियम लाभार्थी के बैंक खाते से ऑटो डेबिट सुविधा के माध्यम से काटा जाता है। योजना में पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्ति को-ऑपरेटिव बैंक की नजदीकी बैंक शाखा या समिति से संपर्क कर इन योजनाओ में नामांकन कर सकते हैं।
Udaipur
सहकारी बैंक शाखाओं व समिति मुख्यालयों पर 30 सितम्बर तक विशेष मुहिम
जन सुरक्षा योजनाओं का संतृप्ति अभियान
Related stories
Powai Spa Sex-Racket Busted; Owner Arrested
Mumbai: Police have busted an alleged sex racket operating under the guise of a spa in Mumbai’s Powai area an…
रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता सेमिनार का आयोजन
उदयपुर, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, उदयपुर के तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता संगोष्ठ…
PMU :Anti-Ragging Awareness Seminar
Udaipur, Pacific Medical University, Udaipur, organised an Anti-Ragging Awareness Seminar at Tirupati College…
Udaipur Artist Creates Miniature Gold and Silver Models of Mecca and Medina
Udaipur: Internationally recognised goldsmith and 211-time world record holder Professor Dr. Iqbal Sakka has…