उदयपुर। राजस्थान के साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम एवं डॉ. भॅंवर सुराणा स्मृति अभिनंदन समिति की ओर से 30 अगस्त को लायंस क्लब सभागार में स्व. डॉ. भॅंवर सुराणा साहब की स्मृति में ‘‘मीडियासूचना प्रौद्योगिकी और 21वीं सदी की हिंदी’’ विषयक परिचर्चापुस्तक लोकार्पणकवि सम्मेलन और साहित्य-संस्कृति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

उदयपुर कार्यक्रम समन्वयक डॉ शकुंतला सरूपरिया ने बताया कि इस आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार श्री अनिल सक्सेना करेंगे। कार्यक्रम में भवाई लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ-साथ साहित्यिक समीक्षा और कलासाहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट विभूतियों का सम्मान भी किया जाएगा।

राजस्थान के साहित्यिक आंदोलन का यह आयोजन हिंदी पत्रकारितासाहित्य और सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन हेतु एक महत्वपूर्ण अवसर हैजिसमें राजस्थान के साहित्यकारकविलेखक और पत्रकार मिलकर अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे। इस श्रृंखला में उदयपुर में अब तक छह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।

गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2025 को राजस्थान सरकार के कलासाहित्यसंस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार श्री अनिल सक्सेना द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले और उनकी पंचायतों में चलाए जा रहे ‘‘राजस्थान के साहित्यिक आंदोलन’’ में सरकार की समस्त कला एवं संस्कृति विभाग की अकादमियों को सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।