उदयपुर।जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन (JSGIF) के 60वें स्थापना दिवस एवं सेवा सप्ताह समापन समारोह में जैन सोशल ग्रुप उदयपुर 'कुटुंब' को बेस्ट थीम अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

उदयपुर के शुभ केसर गार्डन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में JSG फेडरेशन के 40 ग्रुपों की परेड हुई। इसमें 'कुटुंब' ने अपनी एक जैसी ड्रेस, तिरंगा साफा और सिग्नेचर प्रोजेक्ट *जल बचाओ–जल बढ़ाओ* के फ्लैग मार्च के साथ अलग पहचान बनाई।

 

करीब 50 सदस्यों की सहभागिता वाले इस फ्लैग  मार्च का नेतृत्व अध्यक्ष प्रवीण नाहर, सचिव प्रीति मेहता, उपाध्यक्ष पारस खुर्दिया एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र किरण नाहर ने किया।

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार की दक एवं JSGIF  के अध्यक्ष श्री अरुण मंडोत ने कुटुंब परिवार की एकता एवं तिरंगे एवं जल बचाओ जल बड़ाऔ सिग्नेचर प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए उक्त अवार्ड से सम्मानित किया गया