उदयपुर। वल्लभनगर पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 रात 12 बजे तक है। कॉलेज में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व रिन्यूएबल एनर्जी शाखाओं में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं।
प्रधानाचार्य सी एस टाक ने बताया कि प्रदेश सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप वल्लभनगर में नये पॉलिटेक्निक कॉलेज को एआईसीटीई नई दिल्ली, तकनीकी शिक्षा निदेशालय और प्राविधिक शिक्षा मण्डल जोधपुर से मंजूरी मिल गई है। कॉेलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में चार ब्रांचेज में 120 सीटों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वल्लभनगर कॉलेज का भवन निर्माण होने तक यह महाविद्यालय राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उदयपुर में संचालित होगा। अभ्यर्थी फॉर्म भरने के बाद आवेदन का प्रिंट, दस्तावेजों की प्रतिलिपि एवं निर्धारित शुल्क 21 अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे तक पॉलिटेक्निक कॉलेज उदयपुर में जमा करवा सकते हैं। 21 अगस्त को ही मेरिट जारी कर सीट आवंटन किया जायेगा। सीट आवंटन के समय मूल दस्तावेज लिए जाएंगे। प्रवेश शुल्क, पात्रता और अन्य विवरण वेबसाइट पर देखा जा सकता है। प्रधानाचार्य श्री टाक ने कहा कि तकनीकी शिक्षा ही भविश्य का आधार है । नवीन महाविद्यालय के माध्यम से विधार्थियों को उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीकी पाठ्यक्रमां का लाभ मिलेगा, जिससे रोजगार की संभावनाएं बढेंगी। ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों के विधार्थियों को अपने ही जिले में गुणवतापूर्ण व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
Udaipur
भवन निर्माण होने तक उदयपुर में चलेगा वल्लभनगर पॉलिटेक्निक कॉलेज
प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त
Related stories
Powai Spa Sex-Racket Busted; Owner Arrested
Mumbai: Police have busted an alleged sex racket operating under the guise of a spa in Mumbai’s Powai area an…
रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता सेमिनार का आयोजन
उदयपुर, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, उदयपुर के तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता संगोष्ठ…
PMU :Anti-Ragging Awareness Seminar
Udaipur, Pacific Medical University, Udaipur, organised an Anti-Ragging Awareness Seminar at Tirupati College…
Udaipur Artist Creates Miniature Gold and Silver Models of Mecca and Medina
Udaipur: Internationally recognised goldsmith and 211-time world record holder Professor Dr. Iqbal Sakka has…