उदयपुर, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के वर्ष 2023-24 के संकल्प पत्र के बिन्दु संख्या 7.36 के अनुसरण में अनुसूचित जाति समुदाय के लिये डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी से जुड़े पंचतीर्थों के लिये भ्रमण योजना की शुरूआत की गई है। इसमें राजस्थान के अनुसूचित जाति वर्ग के मूल निवासी व्यक्तियों को इनके जीवन काल में एक बार देश में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों की यात्रा सुलभ कराने हेतु राजकीय सुविधा एवं सहायता प्रदान की जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि इस योजना में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्मस्थान महू, दीक्षा भूमि-नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि-हलीपुर तथा चैत्य भूमि-इन्दुमिल (मुम्बई) स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा। योजना में आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो, आयकर दाता न हो, पूर्व में इस योजना में यात्रा न किये जाने का स्व-घोषणा पत्र, शारीरिक व मानसिक सक्षम का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आधार/जनाधार कार्ड तथा अनुसूचित जाति वर्ग का जाति प्रमाण पत्र संबंधित समस्त दस्तावेज आवेदन पत्र भरकर ऑफलाईन जिला कार्यालय में अथवा ऑनलाईन ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तर पर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा पात्र व्यक्तियों की सूची जारी की जाएगी। इस सूची को निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान-जयपुर को भेजी जाएगी। यात्रा में जिलेवार निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन पर लॉटरी (कम्प्यूटराईज्ड ड्रॉ ऑफ लॉट्स) द्वारा यात्रियों का चयन किया जाएगा।
Udaipur
डॉ. भीमराव अम्बेडकर पंचतीर्थ भ्रमण योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
Related stories
Powai Spa Sex-Racket Busted; Owner Arrested
Mumbai: Police have busted an alleged sex racket operating under the guise of a spa in Mumbai’s Powai area an…
रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता सेमिनार का आयोजन
उदयपुर, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, उदयपुर के तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता संगोष्ठ…
PMU :Anti-Ragging Awareness Seminar
Udaipur, Pacific Medical University, Udaipur, organised an Anti-Ragging Awareness Seminar at Tirupati College…
Udaipur Artist Creates Miniature Gold and Silver Models of Mecca and Medina
Udaipur: Internationally recognised goldsmith and 211-time world record holder Professor Dr. Iqbal Sakka has…