उदयपुर स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय हनुमान प्रसाद प्रभाकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी 23 अगस्त, शनिवार प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक अशोक नगर स्थित प्रभाकर जी की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर परिवारजन, कांग्रेसजन, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
स्व. प्रभाकर जी ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में राजस्थान की जनता की सेवा हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया।