भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी ......
उदयपुर 22 अगस्त / भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओें की बदौलत भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। व्यक्ति आयेंगे और चले जायेंगे, पार्टी को सर्वोच्च मानकर कार्य करेंगे तो कभी विफल नहीं होंगे। उक्त विचार शुक्रवार को पटेल सर्कल स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा शहर जिला की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की परिचात्मक बैठक में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में जमीनी स्तर के हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी है। पद के साथ पदाधिकारी को अभिमान न आये इस बात का अवश्य ही ध्यान रखें। संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का मनना था कि पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति को देश की मुख्यधारा से नहीं जोड़ेगे तब तक देश उन्नति नही ंकर सकता, इसी विचारधारा को ध्यान में रखते हुए जनसंघ की स्थापना की।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक एवं प्रभारी बंशीलाल खटीेक ने कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं आये, हम तो माॅ भारती की सेवा के लिए इस क्षेत्र में आये है। संगठन को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करना है और हमें गर्व होना चाहिए कि हमें पार्टी ने मौका दिया है।
सहकारिता पाकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि पार्टी ने अटल - अडवानी, सुन्दर सिंह भण्डारी, भैरोसिंह शेखावत जैसे कई युग देखे है , संगठन अपनी गति से चलता है। व्यक्ति आयेगा चला जायेगा लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता है। पार्टी में सभी को समान अवसर मिलता है। अभी हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती निकाय चुनावों की है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर 80 की 80 सीटे जीत कर आयेंगे। अपनी पहचान भाजपा से, अपने समय का समर्पण करें। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता टिकाउ है बिकाउ नहीं है। किसी की दया पर आप पदाधिकारी नहीं बने, अपने कार्य के आधार पर बने है।
ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा ने कहा कि हमारा सातवा बोर्ड बनने जा रहा है। दायित्व कोई छोटा या बड़ा नही होता है। जिन्हें पद नहीं मिला है उन्हें भी साथ लेेकर चले। संगठन है तो हम है।
महामंत्री पारस सिंघवी ने कहा कि राजनीति में कोई शोर्टकट नहीं होता। दीर्घकालीन योजना बनाकर कार्य करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें भाजपा की रीति नीति से नवीन कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जायेगा।
महामंत्री देवीलाल सालवी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर की। सभी पदाधिकारियों का उपरणा पहना कर सम्मान किया गया। बैठक में सभी मंडल एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजुद थे।
मीडिया प्रभारी सीमा चम्पावत ने बताया कि बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता पिंकी मांडावत, तख्तसिंह शक्तावत, दिलिप सिंह राठौड, देवनारायण धाबाई, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, रणजीत दिग्पाल, मुकेश जोशी, विजय आहुजा, कन्हैयालाल वैष्णव, कमलेश शर्मा, सुनील चैधरी, महेश गोस्वामी, रूचिका जैन, विजय आहुजा, प्रताप सिंह राठौड, अमृत मेनारिया, महामंत्री पंकज बोराणा, हंसा माली, जगदीश शर्मा, तुषार मेहता, मनोहर चैधरी, गोविन्द्र दीक्षित, किरण तातेड, डाॅ. जिनेन्द्र शास्त्री, प्रकाश अग्रवाल, सपना कुर्डिया, करण सिंह शक्तावत, शैलेन्द्र चैहान, हीरालाल डांगी, बाबुलाल ओड, खुशबू मालवीय, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संचालन पारस सिंघवी ने किया जबकि आभार देवीलाल सालवी ने जताया।
Udaipur
पद के साथ अभिमान नहीं आये - गजपाल सिंह
भाजपा शहर जिला की नवीन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
Related stories
A clap resounds in Patna, as shooting begins for Satyaketu Singh's four OTT films!
The era of vertical films is now upon us in Bihar, a major initiative by Daffodils and Bharat Shree Films.A p…
Flood-Rescued Elephant Joymoti Airlifted to Vantara For Specialised Hospital Care
Jamnagar (Gujarat), Joymoti, a 53-year-old female elephant rescued from the devastating floods in Nagaland an…
Tarang Club Celebrates World Senior Citizens Day with Enthusiasm
Udaipur: Tarang Club Senior Citizens Forum, Sector 7, celebrated World Senior Citizens Day with great enthusi…
St. Mary’s New Fatehpura Girls Shine at CBSE Cluster XIV Basketball Championship
Udaipur: The U-14 and U-19 girls’ basketball teams of St. Mary’s Convent Senior Secondary School, New Fatehpu…