उदयपुर , भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो विभिन्न इवेंट्स में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर मेहता ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी आवश्यक एवं आधुनिक खेल संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम में राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के चेयरमैन पियूष कच्छवाहा, समाजसेवी तुषार मेहता व टीम कोच तनिष्क पटवा सहित राजस्थान टीम के खिलाड़ी उपस्थित रहे। इनमें सुश्री कनिष्का कुमावत, सुश्री शगुन कुमावत, सुश्री मनस्वी सुखवाल, सुश्री नाईसा पानेरी, सुश्री चार्वी कुमावत, सुश्री काव्या सैनी, सुश्री प्रनवी कुमावत, सुश्री तेजस्वी जोशी, साथ ही देवेन्द्र सिंह, कुलवर्धन सिंह शक्तावत, पार्थ सिंह चुण्डावत, सक्षम कुमावत, अनन्त सिंघवी, मानस सुखवाल एवं पार्थ कुमावत शामिल थे।
खिलाड़ियों ने जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन से मिले प्रोत्साहन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।
Source: