उदयपुर | मेवाड़ बीएससी नर्सिंग कॉलेज द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेवाड़ खेल महोत्सव–2026 का शुभारंभ आज RCA ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ किया गया। खेल महोत्सव का उद्घाटन कॉलेज के डायरेक्टर पंकज कुमार शर्मा एवं डायरेक्टर दिनेश राजपुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया।

महोत्सव के प्रथम दिन रंगोली प्रतियोगिता, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर डायरेक्टर पंकज कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों से खेलों को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

डायरेक्टर दिनेश राजपुरोहित ने कहा कि छात्र जीवन में खेल महोत्सव का विशेष महत्व होता है, यह जीवन का वह स्वर्णिम समय होता है जो पुनः लौटकर नहीं आता। उन्होंने स्वयं छात्रों के साथ दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।

कॉलेज के प्राचार्य संदीप गर्ग ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आपसी सहयोग, अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने पर जोर दिया।

प्रतियोगिताओं में—

रंगोली प्रतियोगिता में फिफ्थ सेमेस्टर की छात्राएं जसोदा, ज्योति मेघवाल, तरुणा व राधिका प्रथम रहीं।

बोरा दौड़ में पवन कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्पून रेस में दिव्या प्रथम एवं खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ विपुल जैन, कार्तिक गर्ग, योगिता सुथार, जीनल जोशी, रोहित मेघवाल, किरण सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। पूरे परिसर में खेलों को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

Source: