उदयपुर। सऊदी अरब के रियाद में चल रहे एशियाई लैक्रोज गेम्स 2025-26 में भारत की महिला व पुरुष दोनों टीमों ने अपने प्रदर्शन से फाइनल में प्रवेश किया। भारत के दल प्रबंधक इमरान लारी ने बताया कि प्रतियोगिता के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी टीम को 12-7 से पराजित किया। मैच के दौरान दोनों ही टीमों के स्थानीय समर्थकों के उत्साह वर्धन के बीच शानदार मुकाबला खेला गया जिसमें भारतीय टीम के मुख्य स्ट्राइकर मोहनलाल गमेती ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। मोहन लाल इराक के खिलाफ मुकाबले में चोट ग्रस्त हो गए थे तथा ठुड्ढी पर नौ टांके आए फिर भी देश के सम्मान के लिए मैदान पर उतरे। इससे पूरी टीम में जोश का संचार हुआ और वे प्रशिक्षक नीरज बत्रा व तकनीकी अधिकारी शकील खान के निर्देशानुसार योजनाबद्ध सामंजस्य पूर्ण खेल से 12-07 के आवश्यक गोल अंतर से बड़ी जीत दिलाने में कामयाब रहे। मैच में मोहनलाल गमेती ने 5, निशान नागदा ने 3, दयाशंकर गमेती व आशीष ने 2-2 गोल किए वहीं कप्तान टी अनुदीप रेड्डी, उप कप्तान गुनीश सिंह बेदी, खुमाराम गमेती, हर्ष नैयर, बेलागल हुसैन के मजबूत रक्षण तथा युवा गोलकीपर नारायण लाल गमेती ने कई निश्चित गोल बचाकर टीम को जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुरुष वर्ग में पाकिस्तान पर जीत से भारत वर्ष के ही नहीं स्थानीय समर्थकों में भी हर्ष के लहर रही इन्होंने भारत माता की जय के नारों से स्टेडियम को गूंजायमान किया। पुरुष वर्ग में भारत, इराक व मेजबान सऊदी अरब के राउंड रोबिन लीग मुकाबलों के पश्चात बराबर अंक होने पर बेहतर गोल अंतर से भारत व इराक ने फाइनल में प्रवेश किया । लीग मुकाबले में भारत को पराजित करने वाली मेजबान सऊदी अरब तीसरे स्थान के लिए पाकिस्तान से मुकाबला करेगी ।
उधर महिला वर्ग में भारत में अपने अंतिम राउंड रोबिन लीग मुकाबले में मेजबान सऊदी अरब को पराजित कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल में स्थान बनाया। भारत की ओर से डाली गमेती ने पांच, यशोदा गमेती, सुनीता मीणा व खुशबू ने चार-चार, जानवी राठौड़ ने दो तथा मैच प्लानर मिड फील्डर मीरा दौजा ने एक गोल किया, वहीं पाकिस्तान से मुकाबले की सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रही जुला कुमारी गुर्जर को अवैधानिक खतरनाक टेकलिंग पर लाल कार्ड का सामना कर मुकाबला से बाहर होना पड़ा। भारत की दोनों ही गोलकीपर यशिष्ठा बत्रा व मुकन कुमारी गुर्जर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। फाइनल में भारत का मुकाबला अंक तालिका में दुसरे स्थान पर रही पाकिस्तान से होगा। भारत के दोनों ही वर्गों में फाइनल में पहुंचने पर टीम के साथ उपस्थित चीफ डे मिशन सौरभ वेताल, शहजाद खान, सहायक तकनीकी अधिकारी राजपाल रेणु खिलाड़ियों, प्रशिक्षक, समर्थकों सहित खुशी से झूम उठे। लैक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ तौसीफ लारी, सहित समस्त पदाधिकारियों, राज्य संघों, प्रवर्तकों व समर्थकों जिनमें राजस्थान से राजस्थान लेक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान खेल परिषद अध्यक्ष नीरज के पवन, उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आयुक्त क्षेत्रीय जनजाति विकास विभाग कन्हैयालाल स्वामी, उदयपुर कलेक्टर नामित मेहता, आयुक्त उदयपुर विकास प्राधिकरण राहुल जैन आदि ने प्रसन्नता जता विश्वास व्यक्त किया कि लेक्रोज की लोकप्रियता संपूर्ण भारत में तेजी से बढ़ेगी और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल पाएंगे ।
Udaipur
एशियन लेक्रोज गेम्स भारत का दबदबा जारी
पुरुषों ने भी पाकिस्तान को पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश, मुकाबला इराक से
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…