उदयपुर। श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला समिति व जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार से स्वर्गीय उस्ताद ओमप्रकाश सेन की स्मृति में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता आज एम बी ग्राउण्ड के अटल बिहारी मल्टी परपज इन्डोर हाॅल में प्रारम्भ हुई। केन्द्रीय कृषि मंत्री भगीरथ चैधरी ने पहलवानों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व मंत्री चैधरी ने बजंरगबली के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं स्व. ओमप्रकाश सेन के चित्र पर पुष्पंाजली की।
इस अवसर पर मंत्री भगीरथ चैधरी ने कहा कि पूर्व की तुलना में पिछले 12 वर्षो में देश के पहलवानों ने कुश्ती में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल ला कर देश का नाम रोशन किया। इस अवसर पर उन्होंने पहलवानों की हौसंला बढ़ाया। समारोह में राज्य के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी,ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया भी मौजूद थे।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य भर से 350 से अध्यक्ष खिलाड़ी भाग ले कर 30 गोल्ड,30 सिल्वर व 60 ब्राॅन्ज मेडल के लिये अपना भाग्य आजमा रहे है। प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेताओं को सरकार की ओर से 1 लाख,सिल्वर मेडल विजेताआंे को 50 हजार तथा ब्राॅन्ज मेडल विजेताओं को 25 हजार रूपयें दिये जायेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान कुश्ती संघ के संरक्षक आई.के.दत्ता, संघ के सचिव उम्मेद सिंह,कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश,राजस्थान कुश्ती संघ के पदाधिकारी आयोजन समिति के सिद्धार्थ शर्मा,प्रहलाद सिंह चैहान, देवेन्द्र साहू,समाजसेवी डाॅ. प्रवीण यादव,कृष सेन,तथा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में थर्ड अम्पायर की भंाति रेफरी रखा गया है। हाॅल में बड़ी एलईडी भी लगायी गई है।
इस प्रतियोगिता में वर्ष 2011, 2012 एवं 2013 में जन्मे बालक एवं बालिका पहलवान भाग ले रहे हैे। कृष सेन ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवा पहलवानों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ कुश्ती खेल को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।
प्रथम दिन प्रतियोगिता में 33 किग्रा वर्ग में हनुमानगढ़ की स्नेहा प्रथम,39 किग्रा वर्ग में राजसमन्द की वंशिका शर्मा प्रथम,चुरू की पंकज द्वितीय,भीलवाड़ा की अंशुल विश्नोई तृतीय, 46 किग्रा वर्ग में चुरू की अंशिका प्रथम ,भीलवाड़ा की संध्या विश्नोई द्वितीय,जोधपुर की कविता तृतीय,54 किग्रा वर्ग में भरतपुर की नयना गुर्जर प्रथम ,हनुमानगढ़ की आरजू द्वितीय,भीलवाड़ा कनिका टेलर तृतीय, 64 किग्रा वर्ग में अजमेर कृष्णा मलाकार प्रथम,अलवर की भूमि द्वितीय,जोधपुर की अनिता तृतीय,41 किग्रा वर्ग में बीकानेर के हरीश सियाग प्रथम,चित्तौड़गढ़ के अजय कहर द्वितीय,भरतपुर के दक्ष सोलंकी तृतीय,48 किग्रा वर्ग में बीकानेर के भागीरथ प्रथम,भीलवाड़ा के सुरजनाथ द्वितीय,अजमेर के युवराज तृतीय, 57 किग्रा अजमेर के डेनी माली प्रथम,भीलवाड़ा के विकास विश्नोई द्वितीय,कोटा के देवराज गुर्जय तृतीय,68 किग्रा वर्ग में जोधपुर के सुरेन्द्र प्रथम,सीकर के अनिल सिंह राजपूत द्वितीय,भीलवाड़ा के परीक्षित विश्नोई तृतीय, 85 किग्रा वर्ग में राजसमन्द मनन आईवाल प्रथम, भीलवाड़ा के अखिल यादव द्वितीय,अलवर के ख्वाहिश तृतीय, 38 किग्रा वर्ग में भीलवाड़ा के संकल्प विश्नोई प्रथम,उदयपुर के दक्ष छींपा द्वितीय,जयपुर के सुबेसिंह तृतीय,44 किग्रा वर्ग में भीलवाड़ा के गौरव विश्नोई प्रथम, चुरू के अंश द्वितीय,भरतपुर के मोहित सैनी तृतीय,52 किग्रा वर्ग में जयपुर के रिशिराजसिंह प्रथम,झंूझंूनू के दीपक द्वितीय,हनुमानगढ़ लोकेश व भीलवाड़ा के शुभम माली तृतीय, 75 किग्रा वर्ग में भीलवाड़ा के वीरप्रतापसिंह राठौड़ प्रथम, अजमेर के अंकित मालाकार द्वितीय, अलवर के ख्वाहिश तृतीय रहे।
Udaipur
दो दिवसीय राज्य स्तरीय अन्डर-15 कुश्ती प्रतियोगिता प्रारम्भ
नन्हें बच्चें व युवा कुश्ती में मेडल के लिये आजमा रहे अपना भाग्य
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…