उदयपुर। दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन में उदयपुर की मंजू गांधी को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। उनके उदयपुर पहुंचने पर राणा प्रताप रेलवे स्टेशन पर समाजजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जितेंद्र कुमार ईनाणी, रामबाबू खटोड़, अनिल दाखेड़ा, महेशराम सामरिया, लक्ष्मीशंकर गांधी, विनोद सारडा, ललिता ईनाणी, आशा खटोड़, अनुराधा सामरिया, अलका दाखेड़ा और विनीता सारडा सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

यह चयन प्रक्रिया भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के निर्देशन में आयोजित हुई। चुनाव पर्यवेक्षक उर्मिला कलंत्री और चुनाव अधिकारी अल्पना कचोलिया के मार्गदर्शन में प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इसमें भीलवाड़ा की सीमा कोगटा को पुनः अध्यक्ष, राजसमंद की प्रेमलता चेचानी को कोषाध्यक्ष तथा चित्तौड़गढ़ की कृष्णा समदानी को संगठन मंत्री चुना गया। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों की महिला सदस्यों ने भाग लिया।