उदयपुर। देश की आजादी के 80वें वर्ष के उपलक्ष्य में सुरों की मंडली द्वारा अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में “आजादी का जश्न सावन के संग” देशभक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संगीत, कला और देशभक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा सभागार देशभक्ति के रंग में रंग गया।कार्यक्रम की खासियत रही मधुश्री बैंक्वेट हॉल की भव्य तिरंगा सजावट।

हॉल की चारों दीवारों को फुल साइज तिरंगा झंडों से सजाया गया, जबकि छत को मालाओं और गुब्बारों से सजाकर पूरे वातावरण को देशभक्ति के उत्सव में बदल दिया गया।कार्यक्रम में देश सेवा में तैनात मेजर शुभम जैन एवं फाइटर पायलट सचिन रोहिड़ा के परिवारों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

32 सुरसाधकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।कार्यक्रम संयोजक रमेश दतवानी ने बताया कि देशभक्ति के आइकॉनिक गीत “ऐ मेरे वतन के लोगों” की प्रस्तुति मोहन सोनी ने दी।

गीता सिंह राठौड़ ने “हर कर्म अपना करेंगे”, राजकुमार बापना ने “जब जीरो दिया मेरे भारत ने”, महावीर जैन ने “मेरे देश में पवन चले पुरवाई”, रजलेश जीनगर ने “मेरे देश की धरती”, श्याम रोहिड़ा ने “ऐ मेरे प्यारे वतन” और गोपाल गोठवाल ने “ये देश है वीर जवानों का” प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।वहीं नारायण लोहार ने “आवाज दो हम एक हैं” गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को भी साथ गुनगुनाने के लिए मजबूर कर दिया।

अन्य सुरसाधकों ने भी देशभक्ति से जुड़ी सुंदर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में देशभक्ति की गणवेश पर आधारित प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें नूतन वेदी, रजलेश जीनगर और ललित कुमार जैन विजेता रहे।

स्वतंत्रता दिवस से जुड़े प्रश्नों के सही उत्तर देने पर श्याम रोहिड़ा एवं आर.के. नेभनानी को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सोनी, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कैलाश केवल्या, रंजना भाटी, सचिव अरुण चौबीसा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।मंच संचालन सह-संयोजक महावीर प्रसाद जैन, गीता सिंह राठौड़ एवं ज्योति मोदियानी ने किया।

कार्यक्रम में किशोर यादव, राजकुमार बापना एवं भेरू ने भी सक्रिय सहयोग दिया।कार्यक्रम के अंत में सचिव अरुण चौबीसा ने सभी अतिथियों, सुरसाधकों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।