उदयपुर। उदयपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया गया।मानद महासचिव श्री आशीष छाबडा ने जानकारी दी कि मुख्य समारोह यूसीसीआई के पर्यावरण पार्क में आयोजित किया गया।
यूसीसीआई के अध्यक्ष श्री सन्दीप बापना द्वारा ध्वजारोहण किया गया।राष्ट्रगान के उपरान्त अपने सम्बोधन में अध्यक्ष श्री सन्दीप बापना ने राष्ट्र निर्माण में उद्योग एवं व्यवसाय की भूमिका को रेखांकित किया।इसके उपरान्त पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें यूसीसीआई के पदाधिकारियों, पूर्वाध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पर्यावरण पार्क में पौधारोपण किया ।यूसीसीआई के 100 से अधिक सदस्य उद्योगपतियों ने अपने परिवारजनों सहित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।