उदयपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्तवाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के करकमलों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर मे झंडारोहण किया गया एवं इसके पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम भी अयोजित किया गया ।

एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या 3, रणधीर सिंह मिर्धा उदयपुर के करकमलो द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे झंडा फहरा कर झंडारोहण किया गया।

इसके पश्चात रणधीर सिंह मिर्धा के करकमलो द्वारा सेशन न्यायालय परिसर मे वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उदयपुर मुख्यालय के अन्य न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।