उदयपुर। हैप्पी होम स्कूल के छात्र फरहान का चयन उसके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट एआई डस्टबिन के लिए हुआ। इन्स्पायर मानक अवार्ड के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा दस हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की गई। संस्था निदेशक कुणाल अरोड़ा ने इस उपलब्धि पर छात्र को बधाई दी।