उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिरण मगरी उपनगरीय परिक्षेत्र सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन जागृति परिषद के महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की प्रतिभा एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 45 से अधिक स्टॉलों की आकर्षक प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न हस्तशिल्प, हस्तनिर्मित वस्त्र, गिफ्ट व शो-पीस, स्वादिष्ट व्यंजन, चॉकलेट व कुकीज, आयुर्वेदिक उत्पाद, डिजाइनर कपड़े, मसाले, घरेलू उत्पाद एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महिला समृद्धि बैंक की अध्यक्षा किरण जैन, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पिंकी मंडावत, वैज्ञानिक एवं समाजसेवी श्रीमती प्रिया परसोया तथा एजुकेशन हब की वीणा कुँवर द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. गरिमा धींग एवं संयोजिका चंचल माण्डावत, अध्यक्ष वंदना बाबेल तथा सचिव विद्या खटवड़ ने अतिथियों का तिलक, उपरणा पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति-चिन्ह भेंट किए।
इस अवसर पर परिषद की कोर कमेटी के सदस्य डॉ. हिम्मतलाल वया, सुशील बांठिया, आर.सी. मेहता, अरुण बया, राजेन्द्र डागा, राजेन्द्र अखावत, हेमंत पामेचा, दिनेश नंदावत एवं आनंदीलाल बम्बोरिया उपस्थित रहे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा सहभागी उद्यमी महिलाओं एवं महिला प्रकोष्ठ की सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन के लिए तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
यह आयोजन महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक डॉ. गरिमा धींग ,संयोजिका चंचल माण्डावत के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वंदना बाबेल एवं सचिव विद्या खटवड़ के नेतृत्व में समन्वयक अर्चना पटवारी, चारू जैन, उषा मेहता एवं उषा कुणावत ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर परिषद के अरुण बया ने कोर कमेटी की ओर से महिला प्रकोष्ठ एवं सभी महिला उद्यमियों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए आगामी 30 मार्च 2026 को महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर आयोजित होने वाली वाहन रैली, स्वामी वात्सल्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं शहरवासियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। अंत में संरक्षक डॉ. गरिमा धींग ने सभी सहभागियों एवं सेवाएँ देने वाली सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजनों में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया।
Udaipur
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महावीर जैन जागृति परिषद महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रदर्शनी आयोजित
Related stories
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…