उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन एवं मेरा युवा भारत उदयपुर ने लखावली गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहन पटेल (प्रशासक, लखावली), मुख्य वक्ता पूर्णिमा बोकड़िया, विशिष्ट अतिथि हरीशंकर तिवारी, ओंकार जोशी, पारखी बाई एवं अध्यक्षता प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने की। जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद जी की तस्वीर के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।मुख्य अतिथि मोहन पटेल ने नारी शक्ति को समाज की रीढ़ बताया तथा महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता पूर्णिमा बोकड़िया ने समाज में प्रचलित 'नाटा प्रथा' को समाप्त करने के लिए अभियान चलाने का विचार व्यक्त किया। मेरा युवा भारत की ओर से राजू कुंवर चौहान ने युवाओं को करियर के प्रति जागरूक किया, महिला अधिकारों, कानूनों एवं नाटा प्रथा के दुष्परिणामों (विशेषकर संतानों पर) के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं से परिवार को शिक्षित कर संस्कार देने पर बल दिया। कार्यक्रम में 80 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। राकेश पालीवाल ने कहा कि अधिकांश खरीदारी महिलाएँ ही करती हैं, इसलिए उन्हें बिल, पैकिंग पर मूल्य, वजन एवं समाप्ति तिथि की जाँच करनी चाहिए। ग्राहक पंचायत शोषण-मुक्त समाज की स्थापना का लक्ष्य रखती है। मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिलाओं को उपरणा, मोमेंटो एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने संघर्षों की कहानियाँ साझा कीं जिनमे कंचन डांगी विधवा होते हुए संघर्ष से अपनी बालिका को शिक्षित कर काबिल बनाना, इसी प्रकार निरमा कुंवर ने भी जीवन-संघर्ष के बाद अपनी सफलता प्राप्त करने का वर्णन किया।ये घटनाऐ अन्य के लिए प्रेरणास्पद होकर जीने का जसबा उत्पन्न करती है | कार्यक्रम की रूपरेखा मेरा युवा भारत केंद्र उदयपुर की ओर से राजू कुंवर चौहान ने तैयार की। अल्पाहार वितरण के बाद कार्यक्रम समापन हुआ।
Udaipur
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उदयपुर ने लखावली गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर 80 महिलाओ को जागरूक किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन एवं मेरा युवा भारत उदयपुर ने लखावली गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर 80 महिलाओ को जागरूक किया
Related stories
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…