उदयपुर। उदयपुर में गत 5 से 7 मार्च तक आयोजित हुई 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उदयपुर संभाग की विजेता टीमों ने सोमवार को अपनी-अपनी ट्रॉफियां संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को सुपुर्द की। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के अनुभव साझा किए और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन का संकल्प भी दोहराया।
प्रतियोगिता में उदयपुर संभाग के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुर की टीम विजेता रही। वहीं महिला लॉन टेनिस में उदयपुर की टीम उपविजेता बनी। महिला बैडमिंटन और महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में भी उदयपुर की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। संभागीय आयुक्त सुश्री केवलरमानी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Udaipur
अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलों में उदयपुर का दमदार प्रदर्शन
विजेता टीमों ने संभागीय आयुक्त को सौंपी ट्रॉफियां
Related stories
Rajasthan Delays Panchayat Reservation Lottery by One Month
JAIPUR, Rajasthan — Rajasthan has postponed the reservation lottery for upcoming panchayati raj elections by…
Patriotic Melodies Echo at Anand Old Age Home
Udaipur: The 80th Independence Day was celebrated with enthusiasm and patriotic fervour at Anand Old Age Home…
Manasvi Agrawal Honoured at State-Level
Udaipur: On the occasion of Independence Day, young mountaineer Manasvi Agrawal of Udaipur was honoured by Ra…
UCCI Celebrates Independence Day with Patriotic Fervour
Udaipur: The Udaipur Chamber of Commerce and Industry (UCCI) celebrated Independence Day with great enthusias…