उदयपुर। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया ने रियाद, सऊदी अरब में ओलंपिक खेल लेक्रोज की एशियन गेम्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महिला व पुरुष दोनों वर्गों में ऐतिहासिक स्वर्णिम सफलता हासिल करने वाली भारतीय लेक्रोज टीम के खिलाड़ियों का अपने निवास पर अभिनंदन किया।
इस दौरान आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘कड़ी मेहनत, अनुशासन और पक्के इरादे की बदौलत भारतीय पुरुष व महिला राष्ट्रीय टीमों ने 2026 एशियाई लेक्रोज चौंपियनशिप में खिताब जीता। उनकी इस यात्रा को अपनी आंखों से देखना जो अटूट संकल्प कड़ी मेहनत और कभी हार न मानने वाले रवैये से भरी थी सचमुच प्रेरणादायक था । यह सिर्फ एक जीत नहीं यह एक जबरदस्त संदेश था देश के युवाओं के लिए। लेक्रोज को 2028 के समर ओलंपिक में शामिल किया गया है इसीलिए दोहरी जीत हमारी वैश्विक सफलता की और बढ़ाने वाली यात्रा के लिए एक चिंगारी का काम करेगी। उन्होंने ओलंपिक में भारत की सहभागिता एवं सम्भावना पर चर्चा की। कार्यक्रम के अवसर पर लेक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी इमरान लारी, डॉ. गंगा धरैया, सौरभ वेताल, शहजाद खान, भारतीय टीम के कप्तान सुनीता मीणा, अनुदीप रेड्डी प्रशिक्षक नीरज बत्रा, शकील खान व राजपाल रेडु उपस्थित थे । केंद्रीय खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय लेक्रोज टीम की सफलता एवं लेक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया के सार्थक प्रयासों को सराहा तथा सरकार की नीतियों के तहत ओलंपिक खेलों में भारत की सहभागिता एवं उच्च प्रदर्शन हेतु किए जाने वाले प्रयासों के साथ लेक्रोज खेल की उन्नति, खिलाड़ियों को संपूर्ण सुविधाओं सहित प्रशिक्षण हेतु हर संभव सरकारी सुविधाओं की बात कही । वहीं आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव, उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने अपने-अपने निवास पर एवं भारतीय खेल प्राधिकरण साई की अध्यक्ष रक्षा खडसे ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के अपने कार्यालय में भारतीय लेक्रोज टीम एवं पदाधिकारीयों का स्वागत कर अभिनंदन किया एवं आगामी उच्च उपलब्धियां हेतु शुभकामनाएं दीं।
Udaipur
एशियन लेक्रोज गेम्स विजेता खिलाड़ियों का केंद्रीय खेल मंत्री ने किया अभिनंदन, बढ़ाया हौंसला
Related stories
Narayan Seva Sansthan Celebrates 80th Independence Day Across Campuses
Udaipur, Narayan Seva Sansthan celebrated the 80th Independence Day with patriotic fervor and enthusiasm acro…
SPSU Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Spirit and a Call to Nation-Building
Sir Padampat Singhania University (SPSU), Udaipur, celebrated the 80th Independence Day with patriotic fervou…
Sangam University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervour
Bhilwara: Sangam University celebrated the 80th Independence Day with great enthusiasm, patriotic fervour and…
Birthday Turns Into an Occasion for Cow Service for Minister Babulal Kharadi and MLA Phool Singh Meena
Udaipur, Rajasthan Cabinet Minister Babulal Kharadi and Udaipur Rural MLA Phool Singh Meena chose to celebrat…