भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर के तत्वाधान में राणा प्रताप मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 नेमिनाथ कॉलोनी सेक्टर 3 हिरण मंगरी जैन मंदिर में हर्ष एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर सात सत्रों में सम्पन्न हुआ। ashok आमेटा ने बताया कि उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि शहर जिला अध्यक्ष जपाल सिंह राठौड़ प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद सामर शहर जिला महामंत्री डॉ पंकज बोराणा थे। सत्र प्रारंभ करने के पूर्व अतिथियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर एवं शब्दों द्वारा स्वागत किया।
प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद सामर ने जनसंघ स्थापना 1951 से लेकर भाजपा की 2026 तक की विकास यात्रा का सारगर्भित वर्णन किया तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात सत्र के प्रमुख वक्ता करण सिंह शक्तावत ने भाजपा का इतिहास एवं विकास यात्रा का विस्तार से वर्णन किया।
द्वितीय सत्र में शहर महामंत्री पारस सिंघवी ने चुनाव योजना एवं प्रबंधन पर प्रकाश डाला। तृतीय सत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष खूबी लाल पालीवाल ने वैचारिक अनुष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को चरणबद्ध जानकारी दी। चतुर्थ सत्र में जिला आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक पंकज सुखवाल एवं अमित सोलंकी ने वर्तमान परिस्थिति में सोशल मीडिया एवं आईटी सेक्टर का महत्व बताते हुए सरल ऐप की उपयोगिता पर चलचित्र के माध्यम से प्रदर्शन किया तथा बताया कि किस प्रकार पार्टी के कार्यक्रमों को सरल ऐप पर अपलोड करना चाहिए जिससे उसकी व्यापक उपयोगिता हो।
दूसरे दिवस पर मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट एवं मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शहर विधायक ताराचंद जैन ने संगठन को किस प्रकार सुदृढ़ बनाया जाए एवं पार्टी किन परिस्थितियों से गुजरी इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। प्रमुख वक्ता के रूप में दिनेश भट्ट ने पार्टी की रीति नीति एवं कार्य पद्धति पर व्याख्यान दिया। द्वितीय सत्र में जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला तथा पूर्व केंद्र सरकारों एवं वर्तमान सरकार का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया। अंतिम सत्र में पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने कार्य विस्तार एवं पार्टी की प्रगति पर विचार व्यक्त किए।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि सभी सत्रों की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। प्रशिक्षण महाअभियान में मंडल उपाध्यक्ष बलवीर सिंह राणावत पुखराज राजपुरोहित संजीव जैन महामंत्री सुनील जैन गोपाल सालवी मंडल मंत्री बबीता भारद्वाज अनिल शर्मा गिरीश राजानी नरेश पवार अंशुमान सिंह ओम प्रकाश माइडसानी पार्षद अरविंद जारौली रमेश जैन विद्या भावसार पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ विजय विप्लवी ओम चित्तौड़ा जितेंद्र मारू सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुनील जैन ने किया।
Udaipur
राणा प्रताप मंडल का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
Related stories
Narayan Seva Sansthan Celebrates 80th Independence Day Across Campuses
Udaipur, Narayan Seva Sansthan celebrated the 80th Independence Day with patriotic fervor and enthusiasm acro…
SPSU Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Spirit and a Call to Nation-Building
Sir Padampat Singhania University (SPSU), Udaipur, celebrated the 80th Independence Day with patriotic fervou…
Sangam University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervour
Bhilwara: Sangam University celebrated the 80th Independence Day with great enthusiasm, patriotic fervour and…
Birthday Turns Into an Occasion for Cow Service for Minister Babulal Kharadi and MLA Phool Singh Meena
Udaipur, Rajasthan Cabinet Minister Babulal Kharadi and Udaipur Rural MLA Phool Singh Meena chose to celebrat…