उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए रात्रिकालीन मुकाबले में होटल लेकेण्ड ने होटल उदय विलास को 7 रनों से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल लेकेण्ड ने निर्धारित 20 ओवर में 184 रनों का विशाल स्कोर बनाया। होटल लेकेण्ड की ओर से जे पी के 54 रन और यश ठाकुर के नाबाद अर्धशतक 50 की बदौलत 184 रन बनाएं। होटल उदय विलास की ओर से विजय शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किये। जवाब में उदय विलास होटल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 177 रन ही बना सकी। उदय विलास की ओर से शुभम सिंह ने 50 रन तथा गिरिराज कुमार ने 37 रनों का योगदान दिया। होटल लेकेण्ड की ओर से रवि लिंबावत ने तीन विकेट और मोहम्मद इदरीश ने दो विकेट हासिल किये। शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए होटल लेकेण्ड के जे पी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजन सचिव यदुराजसिंह कृष्णावत ने बताया कि चैथे दिन खेले गए पहले मुकाबले में होटल ट्राइडेंट ने आईटीसी मोमेंटोस को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईटी मोमेंटोस की टीम 14.1 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आईटीसी मोमेंटोस की ओर से विक्रम सिंह सोलंकी ने 35 रनों का योगदान दिया। होटल ट्राइडेंट की ओर से हरीश और रोहित रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किये। जवाब में होटल ट्रिडेंट में निर्धारित लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाते हुए हरीश ने नाबाद अर्धशतक के साथ 50 रनों का योगदान दिया हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर होटल ट्राइडेंट के हरीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Udaipur
लेकेण्ड ने उदय विलास को, ट्राइडेंट ने आईटीसी को हराया
मेवाड़ टूरिज्म कप में जेपी, हरीश मैन ऑफ द मैच
Related stories
Narayan Seva Sansthan Celebrates 80th Independence Day Across Campuses
Udaipur, Narayan Seva Sansthan celebrated the 80th Independence Day with patriotic fervor and enthusiasm acro…
SPSU Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Spirit and a Call to Nation-Building
Sir Padampat Singhania University (SPSU), Udaipur, celebrated the 80th Independence Day with patriotic fervou…
Sangam University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervour
Bhilwara: Sangam University celebrated the 80th Independence Day with great enthusiasm, patriotic fervour and…
Birthday Turns Into an Occasion for Cow Service for Minister Babulal Kharadi and MLA Phool Singh Meena
Udaipur, Rajasthan Cabinet Minister Babulal Kharadi and Udaipur Rural MLA Phool Singh Meena chose to celebrat…