उदयपुर। भगवान महावीर जन्मोत्सव को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से गुरु कमल चंद्रोशन गौसेवा ट्रस्ट एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे आज आरएनटी के सभागार में तपस्वी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 400 तपस्वियों का सम्मान हुआ।
महासचिव सीमा जैन ने बताया कि तपस्वी सेवा सम्मान समारोह में 8 से लेकर 123 तक की तपस्या करने वाले 300 तपस्वियों का सम्मान किया गया। इसके अलावा विशेष सेवा कार्य जिसमें गैस शव ग्रह में सेवा देने वाले नंदू और गोताखोर छोटा हेला, वात्सल्य सेवा से सुहानी और मांगीलाल गायरी और सेवा से जुड़े जुड़े हुए 100 उत्कृष्ट सेवा वालों को सम्मानित किया गया
उदयपुर के इतिहास में पहली बार ऐसा आयोजन हुआ जिसमें वास्तव में सेवा कार्य करने वाले व तपस्वियो का सम्मान किया गया ।
संस्थापक संजय जैन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेवा करने वाले को एक सम्मान देना था। साधना संयम धर्म और तप का एक अनूठा उदाहरण आज का आयोजन था। यह महावीर जन्मोत्सव का शुभारंभ मात्र था जिसमें 108 गौशालाओं में गौ माता को छप्पन भोग लगाने वाले सेवा प्रकल्प का आगाज था।
इस कार्यक्रम में गुरु कमल चंद्र रोशन ट्रस्ट के ब्रांड एंबेसडर राजस्थान गौरव डॉक्टर जिनेंद्र शास्त्री मुख्य अतिथि थे। जिन्होंने पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिनेंद्र शास्त्री ने संस्था के संस्थापक संजय जैन व स्वीटी जैन को आज के इस युग में देव पुरुष कहते हुए अध्यक्ष मुकेश जैन एवं सभी ट्रस्टी का हृदय से अभिवादन किया। इस आयोजन को एक एतिहासिक आयोजन बताया, साथ ही महावीर जयंती को जीव दया के रूप में कैसे मनाया जाए इसकी रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधायक ताराचंद जैन ने की। इस अवसर पर ताराचंद जैन ने गौ माता के छप्पन भोग कार्यक्रम की मुकतकंठ से प्रशंसा की।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया व जनता से आह्वान किया इस तरह के सेवा प्रकल्प में सदैव आगे आए व गौ माता के लिए जितना हो सके उतना सहयोग करें। सहकारिता प्रभारी प्रमोद सामर ने संजय जैन को इस शुभ कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई दी व आशान्वित किया की गौ सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।
ब्रांड एंबेसडर जिनेंद्र शास्त्री ने समस्त जैन व पधारे हुए सभी उत्कृष्ट सेवा करने करने वालों से आह्वान किया कि इस 108 गौशाला में 50000 से ज्यादा गौ माता को 56 भोग लगाने वाले कार्यक्रम को विश्व ऐतिहासिक तो बना ही साथ ही यह आयोजन उदयपुर की धरा से मेवाड़ की धरा से हुआ है ऐसी संपूर्ण विश्व में एक पहचान हो ।
कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने समस्त जनता से इस कार्यक्रम में सहयोग देने का आह्वान करते हुए यह वादा किया कि यह तो शुरुआत है 2027 से शायद सभी के आशीर्वाद से हम इस कार्यक्रम को 1008 गौशालाओं में छप्पन भोग के साथ संपूर्ण भारत में उदयपुर की पहचान बनाएंगे
इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के शाखा अध्यक्ष रविंद्र सुराणा की ओर से सभी तपस्वियों व उत्कृष्ट सेवा कार्य करने कार्य करने वालों को प्रभु महावीर की चांदी की एक मूर्ति भेंट की। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट निर्मल पंडित ने संस्थान के कार्यक्रम की प्रशंसा की ।
कार्यक्रम में राजस्थान गौरव डॉ.जिनेंद्र शास्त्री, विधायक ताराचंद जैन, एसडीएम, सहकारिता विभाग प्रकोष्ठ प्रमोद सामर, जिला कलेक्टर नामित मेहता, यशपाल राणावत, सुरेश वैष्णव, राहुल मेघवाल, वीरेंद्र जैन, कमलेश चैधरी, सुशील डांगी, बलवंत सिंह चैहान, आशीष जैन, अंकित जैन, तनिष्क दक्ष, अनीश देशना, वेदिका, अजीत सिंह,कोमल कोठारी सुरेंद्र सिंह सविता लता मीना पूर्णिमा सुप्रिया रेनू मुकेश सिरोया मयूर नागदा पवन जैन पदमावत डिंपल कोठारी आदि गौ भक्त उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन भाग्यश्री गाना ने किया और मयूरी नागदा सुप्रिया खंडेलवाल पूर्णिमा रेनू सिरोया भारती ने भाग्यश्री का साथ दिया। संस्थापक संजय जैन ने अपने माताजी चंद्रकला पोरवाल का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि मेरे सेवा कायेज्र्ञ मे ंमेरी माता का पूरा आशीर्वाद है।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मुकेश जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों व तपस्वियों की अनुमोदना कि व धन्यवाद झांपित किया।
Udaipur
400 तपस्वियों का हुआ सम्मान,होगा विराट हास्य कवि सम्मेलन, प्रवेश बिना पास के निशुल्क
Related stories
Narayan Seva Sansthan Celebrates 80th Independence Day Across Campuses
Udaipur, Narayan Seva Sansthan celebrated the 80th Independence Day with patriotic fervor and enthusiasm acro…
SPSU Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Spirit and a Call to Nation-Building
Sir Padampat Singhania University (SPSU), Udaipur, celebrated the 80th Independence Day with patriotic fervou…
Sangam University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervour
Bhilwara: Sangam University celebrated the 80th Independence Day with great enthusiasm, patriotic fervour and…
Birthday Turns Into an Occasion for Cow Service for Minister Babulal Kharadi and MLA Phool Singh Meena
Udaipur, Rajasthan Cabinet Minister Babulal Kharadi and Udaipur Rural MLA Phool Singh Meena chose to celebrat…