उदयपुर। राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित उदयसागर बांध की नहरों एवं बागोलिया फीडर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता वीरेंद्र सिंह सागर ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने, निर्माण सामग्री की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मावली क्षेत्र में सिंचाई से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु बागोलिया फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना पूर्ण होने पर लगभग 17 गांवों की 3676 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में भी सुधार होगा।
इसके साथ ही जेआईसीए द्वारा वित्त पोषित उदयसागर बांध की नहरों के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इस कार्य के पूर्ण होने से रबी सिंचाई के दौरान नहरों में हो रहे सीपेज में कमी आएगी तथा टेल एंड तक समय पर जल उपलब्ध हो सकेगा।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने एवं कार्य की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता मोहित पाटीदार, कनिष्ठ अभियंता अजय सिंह गुर्जर एवं कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Udaipur
उदयसागर बांध की नहरों एवं बागोलिया फीडर निर्माण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर
Related stories
Tiranga is my life, my pride, and the identity of my nation.
The Tiranga… is not merely a piece of cloth in three colours. It is the living embodiment of the blood that h…
Sai Tirupati University Celebrates 80th Independence Day with Patriotic Fervor
Udaipur: Sai Tirupati University, Umarda, celebrated the 80th Independence Day with enthusiasm and patriotic…
साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से आयोजित
उदयपुर। उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अति उत्साह और द…
A Unique Initiative to Reconnect with Roots
Jaipur, To emotionally connect the new generation of wealthy business families born in the country's major me…