उदयपुर। उदयपुर जिला शतरंज संघ द्वारा “उदयपुर जिला अंडर-7 चयन शतरंज प्रतियोगिता 2026 (ओपन)” का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगी।
प्रतियोगिता का आयोजन मिकाडो किड्स एवं मिकाडो इंटरनेशनल स्कूल, मर्यादा नगर, महिला प्रशिक्षण केंद्र के सामने, शोभागपुरा, उदयपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क ₹350 निर्धारित किया गया है।
ज़िला शतरंज संघ के सचिव इंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण 10 अप्रैल 2026 रात्रि 11:59 बजे तक लाइवचेस डॉट इन पर जाकर करा सकते हैं। यह प्रतियोगिता जिले के प्रतिभाशाली अंडर-7 खिलाड़ियों के चयन हेतु आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रथम 2 बालक व 2 बालिकाओ का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जावेगा, जो आगामी राज्य अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता में उदयपुर ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उदयपुर जिला शतरंज संघ ने सभी अभिभावकों एवं खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
Source: