उदयपुर: स्वच्छ ऊर्जा बनाने वाली कंपनी अवादा ग्रुप की ओर से आयोजित 'अवादा भारत उदय यात्रा' उदयपुर पहुंची। स्वच्छ ऊर्जा केप्रति जागरूकता बढ़ाने की राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान उदयपुर में इस यात्रा के माध्यमसे स्थानीय नागरिकों और संस्थाओं को टिकाऊ ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैलीसे जोड़ने का प्रयास किया गया। अवादा ग्रुप के पास 17.7 GWp से अधिक का अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियोहै। जो कंपनी की मजबूत निष्पादन क्षमताओं को दर्शाता है।  8 मई 2026 को कंपनी के नोएडा ऑफिस से रवाना हुई यह यात्रा एक राष्ट्रव्यापीजागरुकता आंदोलन के इरादे से आगे बढ़ रही है। इसका लक्ष्य है जमीनी स्तर पर लोगों केबीच स्वच्छ ऊर्जा की समझ को मजबूतकरना ताकि वे इसे अपनाएं और सस्टेनेबल रहन-सहन को बढ़ावा मिले, इस तरह भारत पहले सेज्यादा स्वच्छ और ज्यादा स्वावलंबी ऊर्जा युक्त भविष्य की ओर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि आज वहसमय आ गया है जब हम पूरी तरह से प्राकृतिक ऊर्जा की ओर बढ़ें। बाहरी संसाधनों पर निर्भररहने के बजाय खुद की ऊर्जा पैदा करना देश की सुरक्षा और तरक्की के लिए बहुत जरूरी है।‘अवादा भारत उदय यात्रा’ के जरिए हम स्वच्छ ऊर्जा को हर घर तक पहुंचाना चाहते हैं ताकियह केवल एक अभियान न रहकर एक जन-आंदोलन बन जाए।“ इस यात्रा के उदयपुरमें पड़ाव के दौरान कई दिलचस्प गतिविधियां हुई जैसे नुक्कड़नाटक द्वारा स्वच्छ ऊर्जा के कॉन्सेप्टको सरलता से समझाना, स्वच्छ ऊर्जा के बारे में गलतफहमियों को दूर करने वाले सत्र आयोजित किए गए, लोगों को डिजिटल ग्रीन प्लेज लेने का अवसर दिया गया जिससे वे सस्टेनेबल तौर-तरीकेअपनाने को प्रोत्साहित हों।  उदयपुर के कामयाब सफरके बाद अब यह यात्रा अहमदाबादकी ओर अग्रसर होगी और स्वच्छ ऊर्जा एवं सस्टेनेबल रहन-सहनके विषय पर जागरुकता का प्रसार करेगी।  ’अवादा भारत उदय यात्रा’ के लिए दो वैन खास तौर पर डिजाइन की गई हैं जो 35 दिनोंकी अवधि में देश के 9 राज्यों व 27 शहरों का दौरा करेंगी और सस्टेनेबिलिटी के संदेशको जनता तक पहुंचाएंगी।