उदयपुर | समग्रम इको पिरामिड , शोभागपुरा में यह आयोजन जिला प्रशासन, आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुआ
जिसमें 70 से अधिक योग प्रेमियों ने मंत्र मुग्ध हो  कर प्रकृति के पंच तत्वों के साथ समन्वय करके योग, आसन, प्राणायाम, ध्यान का  सभी ने आनंद लिया।

परिसर में एक्वा योग हेतू निर्मित विशेष स्वीमिंग पूल में जल योग का अलग से सत्र भी आयोजित किया गया।

योग दिवस काउंट डाउन 50 दिवस से शुरू हुआ यह आयोजन आज 32 दिवस शेष रहने पर किया।

 डॉ. भानु कुमार जैन सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास जिले के  अलग अलग ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों पर  निरंतर 21 जून तक आयोजित किया जाएगा
 डॉ. शोभालाल औदीच्य
योग समन्वयक एवं सहायक नोडल अधिकारी अंतराष्ट्रीय योग दिवस जिला उदयपुर  ने कहा कि जन जन को योग से जोड़ कर स्वस्थ बनाना ही  हमारा उद्देश्य है।

डॉ. विक्रम खराड़ी (योग एवं प्राकृतिक चिकित्साधिकारी) ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग"  रखी गई है
आज डॉ.संजय माहेश्वरी के  निर्देशन में 
योगी अशोक जैन, योगाचार्य पूरण सिंह राठौड़ द्वारा
ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, सेतु बंध आसन, उष्ट्रासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम , शीतली,  भ्रामरी प्राणायम का  अभ्यास करवाया।

ध्यान का अभ्यास समग्रम संस्थान के संस्थापक भारतीय वन सेवा से सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. एन. सी. जैन द्वारा बड़े ही आध्यात्मिक संगीतमय गुंजन के साथ करवाया गया। उन्होंने अवगत कराया कि इस समग्रम ईको पिरामिड, शोभागपुरा को पंचतत्वों के संतुलन चिकित्सा के उद्देश्य से बनाया गया है।
जल में आसनों के साथ शवासन का अभ्यास योगाचार्य सुरेश पालीवाल द्वारा करवाया गया।

निम्न संगठनों की सहभागिता रही
 योग एवं प्राकृतिक महाविद्यालय, 
 पतंजलि योग समिति, परिवार  क्रीड़़ा भारती, पाहेर विश्वविद्यालय, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, स्वास्थ्य सेतु,  विप्र फाउंडेशन, सुकृपा फाउंडेशन, प्रणव योग एवं आयुर्वेद सेंटर, ओसवाल सभा, ओसवाल युवक परिषद, आरोग्य विहार धाम, मांझी का मंदिर सेवा संस्थान सदस्यों की इस आयोजन में गरिमामय उपस्थिति रही 

नरेश पालीवाल, जी. एल. चित्तारा, मनोहर सिंह राठौड़, एच. पी. जिंदल, मदन लाल सिंघवी, विमला सिंह, महेंद्र शर्मा, दलपत बातरा, सरला जोशी, युवांश सिंह, मैना जैन सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।