हाऊजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूरजमल पोरवाल एवं के. के. त्रिपाठी जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रजनी जोशी द्वारा ईश बंधना से हुआ। अध्यक्षता श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने की, तथा मातुश्री क्लब की अध्यक्ष श्रीमती आशा जी मुख्य अतिथि रहीं।
आज का यह हाऊजी खेल निःशुल्क था और इसे गुलाब ऑयल एवं बागबकरी चाय कंपनी ने प्रायोजित किया। कंपनी की निदेशक श्रीमती वंदना दक ने लगभग 200 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम को बहुत रोचक और उत्साहपूर्ण ढंग से संचालित किया। सभी विजेताओं को कंपनी की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। विशेष रूप से, सबसे कम अंक प्राप्त करने वाले सदस्य श्री पुनमिया जी तथा सबसे हंसमुख मुस्कान के लिए अशोक जोशी को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को बम्पर पुरस्कार के रूप में 5 लीटर का गुलाब ऑयल दिया गया।
कार्यक्रम के उपरांत नाश्ते के साथ आइस टी की व्यवस्था की गई थी। अंत में क्लब के लोकप्रिय सदस्य श्री शंकर लाल त्रिवेदी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Udaipur
मुस्कान क्लब एवं मातुश्री क्लब के संयुक्त तत्वावधान में
Related stories
Liquor Smuggling Dispute Turns Violent in Kota Railway Colony
KOTA, Rajasthan — A dispute allegedly linked to illegal liquor smuggling in Kota’s Railway Colony area has es…
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…
Disability Employees Thank BJP Government, Including Satish Poonia, Iqbal Khan and Chandrashekhar
Banswara: Representatives of the Rajasthan Divyang Utthan Samiti, Udaipur, and the All Rajasthan Divyang Empl…
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…