उदयपुर।जहां एक ओर भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर उदयपुर में कुछ सेवाभावी लोगों ने इंसानियत और सेवा का ऐसा उदाहरण पेश किया जिसने हर किसी का दिल छू लिया।
उदयापोल बस स्टैंड पर रोजाना हजारों लोग अपने परिवार से मिलने, काम पर जाने, इलाज करवाने और सफर तय करने के लिए आते-जाते हैं। तेज गर्मी और थकान से परेशान इन यात्रियों और राहगीरों के लिए इस बार राहत बनकर सामने आई निम फाउंडेशन और समाजसेवियों की टीम। खेरवाड़ा के दोस्तो की मिसाल ग्रुप की ओर से
हर साल की तरह इस वर्ष भी जय नारायण लबाना, दीपक जैन (तिरुपति ऑटोमोबाइल्स), निर्मल अग्रवाल, विनय टांक, भूपेंद्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, आशीष मेहता, भंवर जी पटेल, महेंद्र सिंह जी, किशोर सिंह जी, योगेश पंचोली, मोहित अग्रवाल और निम फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट ने मिलकर सेवा का यह सुंदर अभियान शुरू किया।
टीम द्वारा बड़े ड्रमों में भरकर ठंडा-ठंडा केरी पानी और शीतल जल उदियापोल बस स्टैंड पहुंचाया गया, जहां बसों में सफर करने वाले यात्रियों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, महिलाओं, बुजुर्गों और राह चलते लोगों को प्रेमपूर्वक पानी पिलाया गया।
भीषण गर्मी में जब लोग पसीने से परेशान होकर बस स्टैंड पर पहुंचे, तब ठंडा केरी पानी पीकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। कई यात्रियों ने कहा कि आज के समय में ऐसी सेवा बहुत कम देखने को मिलती है और यह पहल सच में इंसानियत का सबसे खूबसूरत रूप है।
निम फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट ने कहा कि
“अगर हमारी छोटी सी कोशिश से किसी राहगीर को गर्मी में राहत मिलती है और उसके चेहरे पर मुस्कान आती है, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है।”
निम फाउंडेशन हमेशा से समाजसेवा, मानवता और जरूरतमंदों की मदद के कार्यों में अग्रणी रहा है। संस्था की पूरी टीम हर साल गर्मी के मौसम में इसी तरह सेवा कार्य कर लोगों तक राहत पहुंचाने का प्रयास करती है।
उदयपुर की जनता ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि आज भी समाज में इंसानियत जिंदा है और ऐसे सेवा कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
Udaipur
उदयपुर में सेवा का संडे: तपती गर्मी में इंसानियत की मिसाल, बस यात्रियों और राहगीरों को मिला ठंडा केरी पानी
Related stories
Liquor Smuggling Dispute Turns Violent in Kota Railway Colony
KOTA, Rajasthan — A dispute allegedly linked to illegal liquor smuggling in Kota’s Railway Colony area has es…
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…
Disability Employees Thank BJP Government, Including Satish Poonia, Iqbal Khan and Chandrashekhar
Banswara: Representatives of the Rajasthan Divyang Utthan Samiti, Udaipur, and the All Rajasthan Divyang Empl…
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…