उदयपुर के नन्हे शतरंज खिलाड़ियों रमणीक सलूजा एवं विहाना गोखरू ने राजस्थान राज्य अंडर-7 शतरंज चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका वर्ग में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।
झालावाड़ जिला शतरंज संघ द्वारा 25 मई 2026 को कोटा-झालावाड़ में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजस्थानभर से कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
बालिका वर्ग में विहाना गोखरू ने 5 राउंड में 4 अंक अर्जित कर उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं बालक वर्ग में रमणीक सलूजा ने 6 राउंड में शानदार 5 अंक प्राप्त कर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों रिचिन जैन एवं रोहित लोढ़ा को दिया।
ज़िला संघ सचिव इंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि अब रमणीक सलूजा एवं विहाना गोखरू 30 जून से 4 जुलाई 2026 तक नागपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-7 शतरंज चैम्पियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। तथा ज़िला शतरंज संघ की और से दोनों को हार्दिक शुभकामनायें व निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।