उदयपुर। जन्तुआलय विकास ट्रस्ट साधारण सभा की वार्षिक बैठक मंगलवार को संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 में प्राप्त आय एवं व्यय का विवरण एवं वर्ष 2026-27 में कराये जाने वाले कार्यों के सबंध में चर्चा की। बैठक में मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव सेडूराम यादव, उप वन संरक्षक यादवेन्द्र सिंह चुण्डावत सहित समिति सदस्य तथा होटल एवं गाईड यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे थे।
प्रारंभ में उप वन संरक्षक श्री चुण्ड़ावत ने सदस्यों का स्वागत करते हुए जन्तुआलय विकास ट्रस्ट की बैठक के सबंध में विस्तृत जानकारी दी। सहायक वन सरंक्षक कपिन राजपुरोहित ने जन्तुआलय विकास ट्रस्ट में वर्ष 2025-26 में प्राप्त आय एवं व्यय का विवरण एवं वर्ष 2026-27 में कराये जाने वाले कार्यों के सबंध में पॉवर पोईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत विवरण दिया। जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में जन्तुआलय विकास ट्रस्ट के माध्यम से निर्मित रेपटाईल हाउस एवं लॉयन सफारी को माह फरवरी में लोकापर्ण किया गया जो उदयपुर जिले में पर्यटको के आकर्षण का एक नवीन केन्द्र है साथ ही लॉयन सफारी, सज्जनगढ़ महल, पार्किंग स्थल, जैविक उद्यान सज्जनगढ़ के परिसर को सीसीटीवी कैमरे से कवर किया गया है। बैठक के दौरान सज्जनगढ़ महल के संधारण एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उददेश्य से साईनेजेस, ब्रोशर्स, हॉर्डिंग्स आदि लगाने हेतु चर्चा की गयी। चर्चा में गर्मी को देखते हुए आग लगने सबंधी घटनाओं के मध्येनजर सुखे लेन्टाना को हटाने एवं फायर लाईन सधारित करने पर जोर दिया गया। मुख्य वन संरक्षक श्री यादव ने अभयारण्य सज्जनगढ़ में नो प्लास्टिक जोन को बढ़ावा देने एवं पर्यटकों द्वारा प्लास्टिक की बोतलों को ले जाने एवं पॉलीथीन को उक्त क्षेत्र में प्रतिबंधित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। संभागीय आयुक्त सुश्री केवलरमानी ने बैठक में उपस्थित होटलियर्स एवं गाईड़ यूनियन के सदस्यों के सुझावों को ध्यान में रखकर ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु प्रमुख स्थलों पर साईनेजेस लगवाने के निर्देश दिये।
Udaipur
जन्तुआलय विकास ट्रस्ट साधारण सभा की वार्षिक बैठक
आगजनी की घटनाओं को रोकने तथा प्लास्टिक प्रतिबंधित करने पर जोर
Related stories
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…
Disability Employees Thank BJP Government, Including Satish Poonia, Iqbal Khan and Chandrashekhar
Banswara: Representatives of the Rajasthan Divyang Utthan Samiti, Udaipur, and the All Rajasthan Divyang Empl…
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…
From Self-Reliance to a Developed India: The Flight of Freedom
August 15 is a glorious day in India’s national life—the day when, after a long night of subjugation, the sun…