उदयपुर | विज्ञान समिति तथा डॉ. डी. एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 02.06.2026 को आयोजित मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला में “माइनिंग और मेरा जीवन”  पर वार्ता देते हुए हिंदुस्तान जिंक के पूर्व सीईओ इंजी. अखिलेश जोशी ने कहा कि “सफलता की कुंजी है सकारात्मकता, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास”। उन्होंने अपनी माताश्री के कथन का स्मरण करते हुए बताया कि वे कहती थीं — जीवन में वही प्राप्त होता है जैसी सोच होती है। यही दर्शन उनके जीवन का मार्गदर्शक बना हुआ है।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ. के. पी. तलेसरा ने दिया । अतिथि स्वागत अध्यक्ष प्रो. महीप भटनागर ने किया। वार्ताकार का परिचय इंजी. अरुण कोठारी ने दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन डॉ. रणजीत चौधरी ने दिया एवं आभार अभिव्यक्ति डॉ. आर. के. गर्ग ने की। कार्यक्रम का संचालन इंजी. एम. पी. जैन, महासचिव, कोठारी संस्थान ने किया।
वार्ता में डॉ. के. एल. कोठारी, डॉ. के. एल. तोतावत, इंजी. बी. एल. खमेसरा, इंजी. आर. के. खोखावत, डॉ. बी. एल. चावत, अशोक जैन, डॉ. एस. एस. पोखरणा,  मुनीष गोयल,  शांतिलाल भण्डारी, डॉ. अंजु शर्मा, डॉ. एन. सी. शर्मा, रेणु भण्डारी,  आर. सी. भटनागर, इंजी. एम. के. मेहता, इंजी. अविनाश भटनागर, इंजी. आर. के. नेभनानी, मधु मित्तल, इंजी. डी. के. वर्डिया तथा अन्य कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।