उदयपुर। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) की ओर से आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मावकाश शिविर में बच्चे विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए संदेशपरक कौशल भी दिखा रहे हैं। भूपालपुरा स्थित मिकाडो स्कूल में आयोजित हो रहे शिविर इंद्रधनुष 2026 में बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग के माध्यम से पेड़ बचाने का संदेश दिया।
सांस्कृतिकक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) के अभीक सरकार ने बताया कि ग्रीष्मावकाश शिविर इंद्रधनुष 2026 के दौरान स्कूली बच्चों को लोकनृत्य, मांडणा, अभिनय, मूकाभिनय, पेपरमेशी, पॉटरी, काइट मेकिंग, नेचुरल वेस्ट से खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चे उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग ले रहे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को बच्चों ने रंगीन पतंगें बनाकर पेड़ बचाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षक नीलोफर मुनीर, सुंदर भंडारी, हितेश पानेरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Udaipur
विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने पेंटिंग बनाकर दिया पेड़ बचाने का संदेश
सीसीआरटी के ग्रीष्मावकाश शिविर इंद्रधनुष 2026 में स्कूली बच्चे कर रहे प्रतिभा प्रदर्शन
Related stories
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…
Disability Employees Thank BJP Government, Including Satish Poonia, Iqbal Khan and Chandrashekhar
Banswara: Representatives of the Rajasthan Divyang Utthan Samiti, Udaipur, and the All Rajasthan Divyang Empl…
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…
From Self-Reliance to a Developed India: The Flight of Freedom
August 15 is a glorious day in India’s national life—the day when, after a long night of subjugation, the sun…