उदयपुर। कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी संस्था ‘सृजन द स्पार्क’ अब औद्योगिक नगरी आसनसोल में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। स्थानीय कलाकारों और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित ‘सृजन द स्पार्क आसनसोल चैप्टर’ का शुभारंभ 7 जून को एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम के साथ होगा।
सृजन द स्पार्क एपेक्स के चेयरमैन राजेश खमेसरा ने बताया कि इस अवसर पर शाम 6.30 बजे रवींद्र भवन, आसनसोल में भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के बहुआयामी संगीतमय सफर और उनकी अविस्मरणीय विरासत को समर्पित विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर और आसपास के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच-संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आसनसोल चैप्टर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं उभरते कलाकारों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराना है। गायन, वादन, नृत्य, पेंटिंग, हस्तशिल्प और रचनात्मक लेखन जैसी विभिन्न विधाओं में कार्यरत युवाओं को संस्था के माध्यम से विशेषज्ञ मार्गदर्शन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
देश-विदेश में स्थापित है संस्था की पहचान-उदयपुर (राजस्थान) मुख्यालय स्थित इस अंतरराष्ट्रीय संस्था के मुख्य संरक्षक आईपीएस प्रसन्न खमेसरा के मार्गदर्शन में संस्था ने पिछले एक दशक में देश और विदेश में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
संस्था से जुड़े प्रमुख संरक्षकों में अनूप जलोटा, ए. शिवमणि, पंडित रोनु मजूमदार, शैलेश लोढ़ा सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। वहीं संस्था द्वारा प्रदान किया जाने वाला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ कला जगत में विशेष सम्मान माना जाता है, जो अब तक कई नामचीन कलाकारों को प्रदान किया जा चुका है।
उदयपुर में बन रहा विश्वस्तरीय संगीत केंद्र-संस्था वर्तमान में उदयपुर में ‘द एपिटोम ऑफ वल्र्ड म्यूजिक’ नामक एक वैश्विक संगीत संस्थान का निर्माण कर रही है। अप्रैल 2025 से शुरू हुई इस परियोजना का उद्देश्य विश्व स्तर पर संगीत शिक्षा और कला संवर्धन का सबसे बड़ा केंद्र स्थापित करना है।
एपेक्स के सचिव अब्बासअली बन्दुकवाला ने बताया कि आसनसोल चैप्टर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष एस.एन. रॉय,उपाध्यक्ष एडवोकेट शेखर कुंडू,एडवोकेट अमिताव मुखर्जी, रमेश कुमार पांडे,सचिव डॉ. पूनम सिंह,कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का मनोनयन किया गया।
संगीत प्रेमियों को आमंत्रण-आसनसोल चैप्टर की टीम ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों, कला प्रशंसकों एवं नागरिकों से इस विशेष संध्या में शामिल होकर युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। संस्था का मानना है कि “संगीत केवल सुरों का नहीं, भावनाओं का भी सबसे सशक्त माध्यम है।
Udaipur
आसनसोल में गूंजेंगे आशा भोसले के अमर नगमे, सृजन द स्पार्क चैप्टर का आज होगा भव्य शुभारंभ
आशा भोसले को समर्पित संगीतमय शाम के साथ स्थानीय कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच
Related stories
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…
Disability Employees Thank BJP Government, Including Satish Poonia, Iqbal Khan and Chandrashekhar
Banswara: Representatives of the Rajasthan Divyang Utthan Samiti, Udaipur, and the All Rajasthan Divyang Empl…
A Wasted Monsoon Session: Democracy Needs Debate, Not Deadlock
How long will the erosion of parliamentary decorum continue? When will we develop the maturity to make produc…
From Self-Reliance to a Developed India: The Flight of Freedom
August 15 is a glorious day in India’s national life—the day when, after a long night of subjugation, the sun…