उदयपुर | 25 वर्षों तक मेवाड़ के यशस्वी प्रधान रहे ठाकुर अमरचंद बड़वा की जन्म जयंती पर त्रि दिवसीय कार्यक्रम 30 जुलाई से प्रारंभ होंगे। आयड स्थित गंगू कुंड पार्क में ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान की बैठक प्रोफेसर विमल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महासचिव डॉ राजेंद्र नाथ पुरोहित ने बताया कि 30 जुलाई को प्रातः 8:00 अशोका पैलेस के सामने प्रस्तावित ठाकुर अमर चंद बड़वा चौराहे से वाहन रैली गंगू कुंड पहुंचेगी जहां उनकी छतरी पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन होगा।
31 जुलाई को जनार्दन राय नगर विद्यापीठ स्थित ठाकुर अमरचंद बड़वा शोध पीठ के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके सूत्रधार डॉ कुल शेखर व्यास और डॉ मनीष श्रीमाली रहेंगे।
रविवार 2 अगस्त को सिटी स्टेशन के सामने तोप माता बुर्ज पर 'सेनापति को सैनिक सलाम' कार्यक्रम आयोजित होगा। सभी कार्यक्रमों के मुख्य संयोजक संगठन सचिव जय किशन चौबे रहेंगे।
मीटिंग के पश्चात ठाकुर अमरचंद बड़वा की छतरी का मुआवना कर वहां प्रस्तावित गेट व फर्शी के कार्य कराने की सहमति बनी। जिसे पूर्व स्थानीय पार्षद जगत नागदा के निर्देशन में शीघ्र कराया जाएगा।
एक प्रतिनिधि मंडल संभागीय आयुक्त एवं यू डी ए आयुक्त से मिलकर प्रस्तावित बड़वा चौराहे के कार्य को त्वरित गति से संपूर्ण कराने का आग्रह करेगा।
मीटिंग में मनोहर लाल मुंदड़ा, कुलशेखर व्यास, रमाकांत शर्मा, राजेंद्र नाथ पुरोहित, विमल शर्मा, हाज़ी सरदार मोहम्मद, नयन कुमार, संध्या रावल, राजमल चौधरी, सुरेश तंबोली , नरेंद्र उपाध्याय, जयकिशन चौबे, चैन शंकर दशोरा, सुनील कुमार त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Source: