उदयपुर | डॉ डी. एस. कोठारी शोध एवं शिक्षा संस्थान का सातवाँ स्थापना दिवस (6 जुलाई) आज विज्ञान समिति परिसर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विज्ञान समिति परिवार, डॉ. डी. एस. कोठारी संस्थान के सदस्य, छात्र-शिक्षक तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, ग्रुप प्रेसिडेंट — पैसिफिक संस्थान रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने आधुनिक विज्ञान व तकनीकी की चुनौतियों, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा वेद-वेदांग में निहित वैज्ञानिक शब्दावली की व्युत्पत्ति पर तर्कसंगत प्रकाश डाला और संस्थान के आगामी कार्यक्रमों हेतु मार्गदर्शन दिया।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. प्रेरणा नौसलिया ( मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, गोगुन्दा) ने विद्यालयी शिक्षा में नवाचार के मार्ग सुझाए। सभा का संचालन डॉ. के. पी. तलेसरा ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष इंजी. आर. के. चतुर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा डॉ. सुरेन्द्र सिंह पोखरणा ने संस्थान की प्रगति और भावी योजनाओं का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर इंजी. आर. के. चतुर एवं इंजी. एम. पी. जैन द्वारा नवागत सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए विज्ञान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मुनीश गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह में डॉ. पुष्पा कोठारी, डॉ. अनिल दशोरा, शांति लाल भण्डारी, प्रकाश तातेड़, डॉ. बी. एल. चावत, डॉ. दिलीप धींग, गीता सिंह, डॉ. के. एल. तोतावत, डॉ. आर. के. गर्ग, मधु मित्तल, इंजी. आर. के. खोखावत, इंजी. एम. के. मेहता, इंजी. डी. के. वर्डिया, इंजी. आर. के. नेभनानी, डॉ. राकेश दशोरा, कैलाश रावल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
Source: