उदयपुर। सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर देश भर में सहकार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार के मिशन “हरियालो राजस्थान” भूमि विकास बैंक द्वारा सीसारमा स्थित सीतामात मन्दिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के तहत कुल 51 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष मथुरेश नागदा ने की।
अध्यक्ष मथुरेश नागदा ने बताया कि सहकारिता ही भारत का भविष्य है एवं राज्य सरकार द्वारा हरियालों राजस्थान कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही “मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 की सराहना करते हुए कहा कि योजना के तहत न सिर्फ किसानों को राहत मिल रही है बल्कि बैंकों की आर्थिक स्थित भी सुदृढ हुई है। उन्होंने योजनो के लिए सहकार मंत्री एवं राज्य सरकार का आभार प्रकट किया।
 

Source: