उदयपुर | पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास की जयंती के पर बुधवार को रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने डॉ. व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 शर्मा ने कहा डॉ. गिरिजा व्यास का प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक एवं साहित्यिक जीवन में अमूल्य योगदान रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक भागीदारी के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणादायी और स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने विचारों, कार्यों और नेतृत्व के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। विशेष रूप से मेवाड़ क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में कन्हैयालाल मेनारिया, अशोक तंबोली, फिरोज़ अहमद शेख, गोविंद सक्सेना, पारसमल नागोरी, कृपा शंकर मिश्रा, राजेंद्र जैन ‘पल्लू’, ऋतिक सोलंकी, रोहित पांडे, प्रकाश धाकड़, योकल कांतिवाल सहित अनेक गणमान्यजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source: