उदयपुर  |  शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. के. एल. कोठारी की जन्मदिवस पर घोषित यह फेलोशिप विज्ञान एवं नवाचार में रुचि रखने वाले युवाओं को वित्तीय सहायता, उन्नत STEM प्रशिक्षण, अनुभवी मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति के अवसर प्रदान करेगी।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया की
इस वर्ष प्रथम सम्मानित फेलोशिपधारक नरेश और मोहित हैं, जिन्होंने जनजातीय एवं ग्रामीण परिवहन चुनौतियों के समाधान के रूप में एक बस ट्रैकिंग प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है। विद्यालय उद्यम एसोसिएशन का लक्ष्य 2030 तक कम-से-कम 100 आर्थिक रूप से वंचित विज्ञान प्रतिभाओं को यह फेलोशिप प्रदान करना है। संस्था का मानना है कि यह पहल डॉ. कोठारी के शिक्षा-दर्शन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का एक जीवंत उदाहरण  है और इससे युवा नवप्रवर्तनकर्ता समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
 

Source: